.

महिला एशियाई कप : स्टार खिलाड़ी माना इवाबुचि के बिना पहला मैच खेलेगा जापान

महिला एशियाई कप : स्टार खिलाड़ी माना इवाबुचि के बिना पहला मैच खेलेगा जापान

IANS
| Edited By :
20 Jan 2022, 07:25:01 PM (IST)

पुणे: दो बार के गत चैंपियन जापान को एएफसी महिला विश्व कप 2022 से पहले एक बड़ा झटका लगा है। उनका स्टार खिलाड़ी माना इवाबुची कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद शनिवार को म्यांमार के खिलाफ टीम उनके बिना ही मैच खेलेगी।

माना, इंग्लैंड से मुंबई पहुंचने के तुरंत बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें आइसोलेशन में भेज दिया गया है। अब उनकी निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही वह टीम में वापसी करेंगे।

जापान फुटबॉल एसोसिएशन ने कहा कि माना की कोरोना रिपोर्ट भारत के लिए इंग्लैंड छोड़ने से पहले निगेटिव आई थी, लेकिन मुंबई पहुंचने पर वह संक्रमित पाए गए थे।

हालांकि यह टीम के लिए एक झटका है, मुख्य कोच फुतोशी इकेदा और कप्तान साकी कुमागी ने कहा कि उनकी अनुपस्थिति को दूर करने के लिए उनके पास अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं।

कप्तान ने कहा, यह निराशाजनक है कि वह भारत पहुंचने पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हमें विश्वास है कि वह महत्वपूर्ण मैचों के लिए समय पर टीम में शामिल हो जाएंगे।

कोच इकेदा ने कहा कि हालांकि जापान दो बार का गत चैंपियन है, लेकिन एशियाई कप 2022 एक नई चुनौती है और वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं। हम अपने ग्रुप को जीतना चाहते हैं, यह पहला टारगेट है।

जापान 2021 में टोक्यो ओलंपिक में निराशाजनक अभियान के बाद इस प्रतियोगिता में भाग ले रहा है।

ग्रुप सी में जापान के अलावा दक्षिण कोरिया और वियतनाम ही अन्य टीमें हैं, जिससे जापान को आसानी से अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुंचना चाहिए।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.