.

Viral: बीच पर बेटी जीवा संग मस्ती करते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, देखें वीडियो

रविवार को भी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) नें इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी जीवा (Ziva Dhoni) के साथ का एक वीडियो शेयर किया है.

News Nation Bureau
| Edited By :
31 Dec 2018, 11:39:32 AM (IST)

नई दिल्ली:

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इन दिनों अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं. वह इस दौरान अपने परिवार के साथ काफी वक्त बिता रहे हैं. अपने फैन्स के बीच जितने मशहूर भारतीय विकेटकीपर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) हैं, सोशल मीडिया पर उतनी ही मशहूर उनकी बेटी भी है. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी जीवा (Ziva Dhoni) के साथ बिताए वक्त की तस्वीरें और वीडियो साझा करते नजर आते हैं. रविवार को भी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) नें इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी जीवा (Ziva Dhoni) के साथ का एक वीडियो शेयर किया है.

इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपनी बेटी जीवा (Ziva Dhoni) के साथ रेत में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इंस्टाग्राम पर विडियो शेयर करते हुए लिखा, 'बचपन में जब भी हमें रेत मिलती तो हम यही करते.'

और पढ़ें: रोहित शर्मा के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, 'हिटमैन' के घर आई नन्हीं परी 

इस विडियो में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जीवा (Ziva Dhoni) को रेत में छोटा गढ्ढा करते हुए उसमें खड़ा होने के लिए कह रहे हैं. विडियो में आप महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी की आवाज भी सुन सकते हैं. साक्षी भी जीवा (Ziva Dhoni) की इस मासूमियत पर अपनी खुशी रोक नहीं पा रही हैं.

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) चेन्नई में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन की बुक लॉन्च के मौके पर पहुंचे थे. इस मौके पर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के अलावा दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले भी पहुंचे थे. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इसी इवेंट से फ्री होने के बाद बेटी जीवा (Ziva Dhoni) को लेकर नदी किनारे रेत पर पहुंचे थे.

और पढ़ें: IND vs AUS: मेलबर्न में भारतीय टीम ने रचा इतिहास, बनीं ऐसा करने वाली पहली एशियाई टीम

आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को हाल ही में हुई वेस्ट इंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल नहीं किया गया था. हालांकि अब उन्हें आगामी ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए एक बार फिर भारतीय टीम में शामिल किया गया है.