मुंबई में भारत के अंडर-19 क्रिकेट टीम के फिजिकल ट्रेनर की मौत, होटल में मिली लाश
राजेश की बॉडी साउथ मुंबई के एक निजी होटल में मिली। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह अंडर-19 टीम होटल छोड़ रही थी और सावंत शनिवार रात से ही फोन कॉल्स का जवाब नहीं दे रहे थे।
News Nation Bureau
29 Jan 2017, 01:44:23 PM (IST)
नई दिल्ली:
भारत 'ए' और अंडर -19 टीम के ट्रेनर राजेश सावंत की मौत हो गई है। अंडर-19 क्रिकेट टीम के फिजिकल फिटनेस ट्रेनर राजेश की उम्र 40 साल थी।
राजेश की बॉडी साउथ मुंबई के एक निजी होटल में मिली। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह अंडर-19 टीम होटल छोड़ रही थी लेकिन सावंत शनिवार रात से ही फोन कॉल्स का जवाब नहीं दे रहे थे।
इसके बाद कोच राहुल द्रविड ने टीम को आगे बढ़ने को कहा और खुद राजेश और दूसरे सपोर्ट स्टाफ के साथ बाद में जाने का फैसला किया।
इसके बाद भी सावंत से फोन पर लगातार बात करने की कोशिश होती रही। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर कमरे के दरवाजे को जबरन तोड़ने का फैसला लिया गया।
दरवाजा तोड़ने के बाद मालूम हुआ कि सावंत बेसुध हैं और उनकी सांस नहीं चल रही है। मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।