B'day: पत्नी-बेटी के साथ रैना ने यूं मनाया जन्मदिन, वीरू ने अपने अंदाज में किया Tweet
सुरेश रैना के 30वें जन्मदिन पर वीरेंद्र सहवाग ने अपने अंदाज में ट्विटर पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
News Nation Bureau
27 Nov 2016, 08:29:38 PM (IST)
नई दिल्ली:
भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना आज 30 साल के हो गए। वहीं, वीरेंद्र सहवाग ने अपने अंदाज में ट्विटर पर रैना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, 'जब लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या मैंने आईना (मिरर) देखा है, तो मेरा जवाब होता है, मैंने रैना को देखा है। हैप्पी बर्थडे सुरेश रैना...।'
सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर
27 नवंबर 1986 को मुरादनगर में सुरेश रैना का जन्म हुआ था। उनके जन्मदिन के खास मौके पर पत्नी प्रियंका ने सोशल मीडिया पर फोटोज़ पोस्ट की।
सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर
इन फोटोज़ में सुरेश रैना ने पत्नी प्रियंका और बेटी ग्रेसिया के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस सेलिब्रेशन में उनके साथ करीबी दोस्त भी थे।
सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर
सुरेश रैना और प्रियंका रैना की शादी 3 अप्रैल 2015 को हुई थी।