.

जब सहवाग ने 100 के नोट से की सच्चे प्यार की तुलना, बीवी जी को किया अनोखे अंदाज में विश

क्रिकेट के मैदान पर सहवाग विरोधी बॉलर के छक्के छुड़ाते थे तो अब अपने अनोखे अंदाज से सबका मुंह बंद कर देते हैं।

News Nation Bureau
| Edited By :
16 Dec 2016, 01:53:56 PM (IST)

नई दिल्ली:

क्रिकेट के मैदान पर सहवाग विरोधी बॉलर के छक्के छुड़ाते थे तो अब अपने अनोखे अंदाज से सबका मुंह बंद कर देते हैं। ट्विटर पर सहवाग का फनी अंदाज हमेशा देखने को मिल जाता है और जब बर्थडे हो आरती सहवाग का तो फिर वीरेन्द्र सहवाग कैसे पीछे रह सकते थे।

यह भी पढ़ें- आपकी सारी समस्याओं के लिए देखें अजब वीरू के गजब फंडे

सहवाग ने अपनी पत्नी आरती के जन्मदिन के मौके पर एक मजेदार ट्वीट किया। पत्नी आरती को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्होंने लिखा, 'हैपी बर्थडे बीवी जी, 16 दिसंबर, पहले ही आपके जन्मदिन पर एक मूवी बन चुकी है।' साथ ही सहवाग ने बीवी के प्यार और 100 रुपये के नोट पर एक और लाजवाब पंच मारा और लिखा, 'सच्चा प्यार और 100 रुपये का नोट मुश्किल से मिलता है।' सहवाग ने पत्नी के साथ फोटो भी शेयर की है।

बता दें कि सहवाग इन दिनों अपने मजेदार ट्वीट के लिए चर्चा का विषय बने रहते हैं। किसी को बर्थडे विश करना हो या फिर किसी की चुटकी लेनी हो सहवाग अपने अनोखे अंदाज से सबका मुंह बंद कर देते हैं।

यह भी पढ़ें- ...जब सहवाग ने कहा- हैप्पी बर्थडे कैफ, तुम इंसान हो या पतंग?