.

अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी 12 गेंद पर ही लिया विकेट, श्रीलंका के इस खिलाड़ी को भेजा पवेलियन, देखिए

अर्जुन ने पहला विकेट महज 12 गेंद में ली। उन्होंने यह विकेट श्रीलंका के खिलाफ अंडर-19 चार दिवसीय यूथ टेस्ट में यह कारनामा किया।

News Nation Bureau
| Edited By :
17 Jul 2018, 06:50:03 PM (IST)

नई दिल्ली:

क्रिकेट की दुनिया में 'भगवान' के नाम से पहचाने जाने वाले सचिन तेंदुलकर का हर कोई मुराद है। जिस क्रिकेट के पिच पर उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए और कई रिकॉर्ड तोड़े उसी क्रिकेट की पिच पर अब उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपने खेल से प्रशंसकों के दिल जीतने का सिलसिला शुरू कर दिया है।

18 साल 296 दिन के अर्जुन तेंदुलकर ने भारत के लिए विकेट लेने का सिलसिला शुरू कर दिया है। अर्जुन ने पहला विकेट महज 12 गेंद में ली। उन्होंने यह विकेट श्रीलंका के खिलाफ अंडर-19 चार दिवसीय यूथ टेस्ट में यह कारनामा किया।

उन्होंने श्रीलंकाई खिलाड़ी कामिल मिश्रा को एलबीडब्ल्यू किया।

अर्जुन ने 11 ओवर फेंके जिसमें 33 रन देकर 1 विकेट चटकाया। भारत को श्रीलंका दौरे पर दो यूथ मैच खेलने है।