.

फोर्ब्स लिस्ट 2018: खेल की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में नीता अंबानी-मिताली राज शामिल

नीता अंबानी को अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (IOC) की पहली भारतीय महिला सदस्य बनने का गौरव भी हासिल है। दूसरी तरफ मिताली की कप्तानी में महिला वनडे वर्ल्ड कप 2017 में भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर किया था।

News Nation Bureau
| Edited By :
01 Apr 2018, 12:04:20 AM (IST)

मुंबई:

फोर्ब्स ने अंतरराष्ट्रीय खेलों में दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट जारी की है। इसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन मिताली राज और IPL की फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस की ओनर नीता अंबानी को जगह मिली है।

25 लोगों की लिस्ट में भारत से यही दो नाम शामिल हैं। देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता को 9वां स्थान मिला है। वहीं मिताली राज 12वें नंबर पर हैं।

नीता अंबानी को अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (IOC) की पहली भारतीय महिला सदस्य बनने का गौरव भी हासिल है। दूसरी तरफ मिताली की कप्तानी में महिला वनडे वर्ल्ड कप 2017 में भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर किया था।

इस लिस्ट में टॉप 3 में फुटबॉल से जुड़ी महिलाओं का नाम है। पहले नंबर पर फीफा की महासचिव फातम सांबा दीउफ समोरा (सेनेगल की) हैं। दूसरे नंबर पर फीफा और इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की मेंबर लीडिया नेसकेरा हैं। वहीं फ्रेंच फुटबॉल की महानिदेशक फ्लॉरेंस हार्डोइन तीसरे नंबर पर हैं।

ये भी पढ़ें: भांजे के बर्थडे पर जमकर नाचे सलमान, बहन अर्पिता का वीडियो हुआ वायरल