.

धोनी के जीवा और धवन के जोरावर की वेस्टइंडीज में देखिए मस्ती

भारतीय टीम वेस्टइंडीज में है। दोनों देशों के बीच मैच खेला जा रहा है। जहां एक ओर खिलाड़ी अपने प्रदर्शन पर ध्यान दे रही हैं वहीं दूसरी ओर खिलाड़ियों के बच्चे जमकर मस्ती कर रहे हैं।

News Nation Bureau
| Edited By :
28 Jun 2017, 04:47:29 PM (IST)

नई दिल्ली:

भारतीय टीम वेस्टइंडीज में है। दोनों देशों के बीच मैच खेला जा रहा है। जहां एक ओर खिलाड़ी अपने प्रदर्शन पर ध्यान दे रही हैं वहीं दूसरी ओर खिलाड़ियों के बच्चे जमकर मस्ती कर रहे हैं।

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा और ओपनर शिखर धवन के बेटे जोरावर की इन दिवों मस्ती कर रहे हैं। दोनों की खेलते हुए तस्वीर साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

एक दिन पहले शिखर धवन ने भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वह अपने बेटे जोरावर और पत्नी आयशा के साथ दिख रहे थे, इस फोटो में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, उनकी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी भी नजर आ रहे थे।

आपको बता दे भारत ने दूसरा वनडे वेस्टइंडीज से जीतकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है।