.

VIDEO: जब एम एस धोनी ने रायजिंग पुणे सुपरजायन्ट के खिलाड़ियों के सामने किया ये फनी डांस

मैदान में अपने बल्ले का जादू चलाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी डांसिग में भी अपना हुनर दिखाने की सोच रहे है।

News Nation Bureau
| Edited By :
10 Apr 2017, 10:33:33 AM (IST)

नई दिल्ली:

मैदान में अपने बल्ले का जादू चलाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी डांसिग में भी अपना हुनर दिखाने की सोच रहे है। उनके इंस्टाग्राम पर अपलोड किए वीडियो को देखकर तो ऐसा ही लगता है।

इसे भी पढ़ें: धोनी ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने

धोनी ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है,जिसमें डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में धोनी इस सीजन के आईपीएल टीम रायजिंग पुणे सुपरजायन्ट के खिलाड़ियों के साथ फनी डांस करते हुए नजर आ रहे है।

धोनी के साथ अजिंक्या रहाणे भी स्टेप्स कॉपी करते नजर आ रहे है। धोनी ने Boomerang अकांउट का प्रयोग करते हुए इस वीडियो को बनाया है। यो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

इसे भी पढ़ें: महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा, इन वजहों से छोड़नी पड़ी कप्तानी

इस वीडियो को लगभाग 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है और 4000 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किए है। उनके लगभग सभी फैंस ने उनके डांस की तारीफ भी की है। साथ ही इस वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इसे भी पढ़ें: कप्तानी छोड़ने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए धोनी, कहा- विराट कोहली की टीम इतिहास रचेगी

बता दें कि धोनी किक्रेट के सभी फार्मेट की कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त हो चुके है। इस बार वह टीम रायजिंग पुणे सुपरजायन्ट में एक खिलाड़ी के रूप में ही खेल रहे हैं।