.

Video: जीवा के साथ धोनी का वीडियो हुआ वायरल, देखें कैसे बेटी के लिए घुटनों पर आ गये माही

इंग्लैंड के साथ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद माही के पास परिवार के साथ वक्त गुजारने का ढेर सारा समय है। ऐसे ही कुछ फुर्सत के पलों का वीडियो धोनी ने शेयर किया।

News Nation Bureau
| Edited By :
15 Feb 2017, 12:49:00 PM (IST)

नई दिल्ली:

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आजकल सुकून के कुछ पल अपने परिवार के साथ गुजार रहे हैं। इंग्लैंड के साथ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद माही के पास परिवार के साथ वक्त गुजारने का ढेर सारा समय है। ऐसे ही कुछ फुर्सत के पलों का वीडियो धोनी ने शेयर किया।

मंगलवार को महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाला जिसमें वह अपनी बेटी जीवा के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं, वीडियो में जीवा घुटनों के बल चल रही हैं और धोनी उनका पीछा कर रहे हैं। वीडियो आने के बाद यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- नागपुर टी-20 में धोनी ने अंतिम पलों में निभायी कप्तान की जिम्मेदारी, कप्तान कोहली के साथ मिलकर दिलाई जीत

धोनी और उनकी पत्नी साक्षी कई मौकों पर सोशल मीडिया पर जीवा की तस्वीरें शेयर करते रहे हैं। साक्षी ने कई बार उनकी माही और जीवा की फोटो शेयर की है। धोनी और उनकी पत्नी मसूरी में अपनी बेटी जीवा का दूसरा जन्मदिन मनाने के लिए मौजूद थे। धोनी ने भी अपने खाली वक्त को बेटी के साथ खूब इंजॉय किया।

यह भी पढ़ें- IPL 10 Auction: जानें ईशांत शर्मा, मैथ्यूज,बेन स्टोक्स, मॉर्गन समेत 7 खिलाड़ियों का क्या है बेस प्राइज

गौरतलब है कि हाल ही में हुई इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी को भी अलविदा कह दिया था। धोनी हाल ही में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए देहरादून में थे।