.

Watch: ...जब फैंस को देख छिप गए एमएस धोनी, साक्षी ने पोस्ट किया ये फनी वीडियो

साक्षी ने एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें धोनी शांति से खड़े हुए हैं। साक्षी उनके साथ मस्ती कर रही हैं।

News Nation Bureau
| Edited By :
14 Nov 2017, 11:32:59 AM (IST)

नई दिल्ली:

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी की पत्नी साक्षी इन दिनों इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें और फोटोज पोस्ट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने धोनी के डांस का वीडियो शेयर किया था, जो वायरल हो गया था। इस बार उन्होंने एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें धोनी आराम फरमाते नजर आ रहे हैं।

टीम इंडिया 16 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने जा रहा है। इसके लिए विराट कोहली और उनकी टीम नेट पर जमकर पसीना बहा रही है, लेकिन टेस्ट से संन्यास ले चुके धोनी अपना पूरा वक्त फैमिली को दे रहे हैं।

धोनी पत्नी साक्षी के साथ घूमने निकले हैं। हालांकि हर जगह जबरदस्त फैन फॉलोइंग होने की वजह से उन्हें थोड़ी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है।

इस वीडियो में धोनी ने खुद को टॉवल से ढका हुआ है।

ये भी पढ़ें: बाल दिवस 2017: इन बाल कलाकारों ने फिल्मी दुनिया में हासिल किया मुकाम

वहीं साक्षी ने एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें धोनी शांति से खड़े हुए हैं। साक्षी उनके साथ मस्ती कर रही हैं।

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई सीरीज धोनी के लिए कुछ खास नहीं रही। कई लोगों ने उनकी आलोचना की, लेकिन एक बार फिर ये जवाब देकर बता दिया कि वे कैप्टन कूल क्यों है। धोनी ने कहा कि सभी के अपने विचार होते हैं। सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। टीम इंडिया का हिस्सा होना सबसे बड़ी प्रेरणा है।

ये भी पढ़ें: सहवाग का बड़ा बयान-विराट कोहली चाहते थे मैं टीम इंडिया का कोच बनूं