सात एकड़ में बना है महेंद्र सिंह धोनी का नया घर, जानिए क्या है इस महल में खास
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का परिवार रांची में अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। धोनी का नया पता रांची के रिंग रोड स्थित सिमलिया फार्म हाउस है। धोनी घर शिफ्ट करने के दौरान खुद मौजूद नहीं थे।
नई दिल्ली:
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का परिवार रांची में अपने नए घर में शिफ्ट हो गया है। धोनी का नया पता रांची के रिंग रोड स्थित सिमलिया फार्म हाउस है।धोनी घर शिफ्ट करने के दौरान खुद मौजूद नहीं थे।
वह राइजिंग पुणे सुपरजाएंट टीम की ओर से आईपीएल 10 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ मैदान में थे। उनके दोस्तों ने घर शिफ्ट करने की जिम्मेदारी ली। हालांकि इस बात को काफी गोपनीय रखा गया और मीडिया को भी जानकारी नहीं लगी।
और पढ़ें: IPL 2017: धोनी का दिखा धमाकेदार अंदाज, आखिरी गेंद पर चौका लगाकर पुणे सुपरजाएंट को दिलाई जीत
कैसा है धोनी का घर
धोनी का नया घर सात एकड़ में फैला हुआ है। यह भव्य महलनुमा है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें नेट प्रेक्टिस फील्ड, एक अल्ट्रा मॉडर्न जिम के अलावा शानदार फूलों से सजा हुआ खूबसूरत बाग है। माना जा रहा है कि आईपीएल 10 पूरा होने के बाद एमएस धोनी नए घर में जाएंगे।
और पढ़ें: धोनी को 'विष्णु अवतार' मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, कहा- माही ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया