Ind Vs SL: श्रीलंका ने भारत को पहले वनडे में 7 विकेट से हराया
श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान थिसारा परेरा ने रविवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
नई दिल्ली:
श्रीलंका ने भारत को पहले वनडे में 7 विकेट से हरा दिया है। श्रीलंका ने भारत के 112 रन के स्कोर को 20.4 ओवर में ही हासल कर लिया।
सुरंगा लकमल (4/13) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका क्रिकेट टीम ने रविवार को जारी पहले वनडे मैच में भारतीय टीम की पारी को 112 रनों पर ही समेट दिया।
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में जारी इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए धौनी ने सबसे अधिक 65 रन बनाए। इसके अलावा, कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।
धौनी की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारतीय टीम वनडे प्रारूप में सबसे न्यूनतम पारी के रिकॉर्ड से बच गई। भारत का सबसे न्यूनतम स्कोर श्रीलंका के खिलाफ ही रहा है।
शारजाह में 29 अक्टूबर, 2000 में खेले गए वनडे मैच में श्रीलंका ने भारत की पारी 54 रनों पर समेट दी थी। श्रीलंका के लिए लकमल के अलावा, नुवान प्रदीप ने दो विकेट लिए। इसके अलावा, थिसारा परेरा, एंजेलो मैथ्यूज, अकीला धनंजय और सचिथा पाथिराना ने एक-एक विकेट लिया।
Live Updates
#श्रीलंका ने भारत को पहले वनडे में 7 विकेट से हराया
#22 ओवर का खेल खत्म हुआ। श्रीलंका को जीत के लिए 22 रन चाहिए।
#श्रीलंका को जीत के लिए 37 रन की जरूरत
#श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा। श्रीलंका का स्कोर 66 रन पर 3 विकेट। 12 ओवर का केल खत्म।
#श्रीलंका के 50 रन पूरे। 11 ओवर के बाद 56 रन पर 2 विकेट।
#शुरुआती 2 झटको के बाद श्रीलंका संभल कर खेल रही है। श्रीलंका का स्कोर 31 रन 2 विकेट के नुकसान पर।
#श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा, लाहिरू थिरिमाने आउट हो गए। श्रीलंका का स्कोर 6 ओवर के बाद 19 रन 2 विकेट के नुकसान पर।
#श्रीलंका का पहला विकेट गिरा, दानुष्का गुणाथिलका आउट
#श्रीलंका की पारी शुरू, 113 का है लक्ष्य
# भारतीय टीम की पारी 112 रन की पारी खत्म हो गई है। टीम इंडिया की तरफ से एम एस धोनी ने सर्वाधिक 65 रन बनाए।
#एम एस धोनी का अर्धशतक, भारत के 9 विकेट गिरे
# भारत को लगा नौवां झटका, बुमराह 0 रन पर आउट।
# धोनी संभलकर खेल रहे है। उन्होंने 56 गेंद पर 36 रन बना लिए हैं।
# 28 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 80 रन 8 विकेट के नुकसान पर।
# भारत का आठवा विकेट गिरा। कुलदीप यादव 19 रन बनाकर आउट।
# एम एस धोनी संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर 50 रन पर 7 विकेट।
# भुवनेश्वर कुमार आउट। भारत का सातवां विकेट गिरा। 17 ओवर का खेल खत्म भारत का स्कोर 29 रन पर 7 विकेट गिरे।
# भारत का छठा विकेट गिरा। भारत का स्कोर 28 रन पर 6 विकेट गिरा।
# भारतीय टीम की मुसीबते बढ़ती ही जा रही है। अब टीम इंडिया का पांचवां विकेट गिर गया है। अपना पहला वनडे खेल रहे श्रेयर अय्यर 89 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
#भारत को चौथा झटका, मनीष पांडे 2 रन बनाकर आउट
#12 ओवर का खेल खत्म हो गया है। भारत का पांचवा विकेट गिरा। मनीष पांडे 2 रन बनाकर आउट।
# भारत की मुश्किल बढ़ी। तीसरे विकेट के रूप में दिनेश कार्तिक पवेलियन लौटे।
# 8 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 8 रन पर 2 विकेट।
# भारत का दूसरा विकेट कप्तान रोहित शर्मा के रूप में गिर गया है। रोहित को लकमल ने विकेटकीपर के हाथ कैच आउट कराया। रोहित ने 2 रन बनाए। भारत का स्कोर 2 रन पर 2 विकेट।
# भारत का पहला विकेट गिर गया है। शिखर धवन 0 रन पर आउट हो गए हैं। उनका विकेट एंजेलो मैथ्यूज ने लिए हैं। भारत का स्कोर 2 रन पर 1 विकेट। शिखर धवन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने अपना पहला वनडे खेल रहे श्रेयस अय्यर आए हैं।
#पहला ओवर रहा मेडन। 1 ओवर का खेल खत्म होने पर भारत का स्कोर 0-0।
#रोहित शर्मा-शिखर धवन क्रीज पर, भारत की बल्लेबाजी शुरू
#धर्मशाला वनडे में श्रीलंका ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला
भारतीय टीम का लक्ष्य तीन वनडे मैचों की इस सीरीज में जीत हासिल कर आईसीसी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करना है।इस मैच के साथ ही श्रेयस अय्यर वनडे प्रारूप में पदार्पण कर रहे हैं। उन्हें भारत की अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।
टीमें :
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल।
श्रीलंका : थिसारा परेरा (कप्तान), उपुल थंरगा, दानुष्का गुणाथिलका, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, असेला गुणारत्ने, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सचिथा पाथिराना, सुरंगा लकमल, अकीला धनंजय और नुवान प्रदीप।
यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ कौल ने कहा- घरेलू क्रिकेट ने काफी कुछ सिखाया है