.

जब सचिन तेंदुलकर-नीता अंबानी की मौजूदगी में पोलार्ड के चेहरे पर हार्दिक पांड्या ने लगाया केक, देखिए वीडियो

किरन पोलार्ड के जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक पांड्या ने उनके पूरे चेहरे को केक से ढक दिया। शुक्रवार को पोलॉर्ड 30वें साल के हो गए।

News Nation Bureau
| Edited By :
13 May 2017, 05:06:37 PM (IST)

नई दिल्ली:

किरन पोलार्ड के जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक पांड्या ने उनके पूरे चेहरे को केक से ढक दिया। शुक्रवार को पोलॉर्ड 30वें साल के हो गए।

केक पोलॉर्ड के चेहरे पर इस कदर लगा दी गई थी कि उन्हें पहचाना भी मुश्किल था। इसके बाद पोलार्ड ने निकोलस को केक खिलाया लेकिन जब उनके चेहरे पर लगाने की कोशिश की तो वह भागते हुए नजर आए।

लेकिन पोलार्ट के पॉवर के आगे उनकी एक न चली। पोलार्ड ने उनका हाथ पकड़ कर केक उनके मुंह पर लगा दिया। इस जश्न का वीडियो मुंबई इंडियंस के ऑफिशियल पेज पर शेयर की गई है। बर्थडे सेलिब्रेशन में टीम के बाकी खिलाड़ी भी मौजूद रहे। पार्टी में सचिन तेंदुलकर, और नीता अंबानी भी मौजूद थी।

और पढ़ेंः रजनीकांत को हाजी मस्‍तान के बेटे सुंदर शेखर ने दी चेतावनी, छवि खराब होने पर भुगतने होंगे परिणाम

IPL 10 से जुड़ी हर खबर के लिए यहां क्लिक करें