India Vs Sri Lanka: गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 304 रनों से हरा कर भारत सीरीज में 1-0 से आगे
पहली पारी में भारत के 600 रन के जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 291 रन पर सिमट गई। भारत को पहली पारी के आधार पर श्रीलंका से 309 रनों की बढ़त मिली थी।
highlights
- भारत ने तीन विकेट पर 240 रनों बनाकर दूसरी पारी घोषित की
- कोहली ने जमाया 17वां शतक, 136 गेंदों में लगाए पांच चौके और एक छक्का
- भारत की पहली पारी के 600 रनों के जवाब में 291 पर ऑल आउट हुई थी श्रीलंकाई टीम
नई दिल्ली:
गॉल टेस्ट में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 304 रनों के भारी अंतर से हरा कर सीरीज में 1-0 से बढ़त कर ली। जीत के लिए भारत ने श्रीलंका के सामने 550 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। श्रीलंकाई टीम 76.5 ओवर में सिर्फ 245 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की धुंआधार गेंदबाजी के आगे श्रीलंका के बल्लेबाजों एक-एक कर धराशायी हो गए। अश्विन और जडेजा ने तीन-तीन विकेट झटके, वहीं उमेश यादव और मोहम्मद शमी को 1-1 विकेट मिला। चोटिल होने के कारण असेला गुणारत्ने और रंगाना हेराथ ने बल्लेबाजी नहीं की।
टीम इंडिया ने शनिवार सुबह पहले सत्र में तीन विकेट के नुकसान पर 240 रनों के साथ पारी की घोषणा की। इससे पहले तीसरे दिन तक 76 रनों पर खेल रहे विराट कोहली ने 133 गेंदों पर अपना 17वां टेस्ट शतक पूरा किया।
कोहली 103 रनों पर नाबाद लौटे। कोहली ने 136 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। इसके साथ उनका टेस्ट औसत 50 के पार चला गया है। अजिंक्य रहाण ने नाबाद 23 रन बनाए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में टीम इंडिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए थे।
पहली पारी में भारत के 600 रन के जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 291 रन पर सिमट गई थी। भारत को पहली पारी के आधार पर श्रीलंका से 309 रनों की बढ़त मिली थी।
तीसरे दिन 47वें ओवर की तीसरी गेंद पर अभिनव मुकुंद के 81 रनों पर आउट होने के साथ ही दिन का खेल खत्म होने की घोषणा हो गई थी। मुकुंद ने 116 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए।
India Vs Sri Lanka लाइव स्कोरकार्ड यहां देखे
LIVE अपडेट
# श्रीलंका को 304 रनों से हरा कर भारत सीरीज में 1-0 से आगे
# जडेजा की गेंद पर पावेलियन लौटे लाहिरू कुमारा, इसी के साथ भारत ने मैच भी जीत लिया
# विकेट में अश्विन ने लगाई हैट्रिक, नुवान प्रदीप को बिना खाता खोले वापस भेजा
# अश्विन ने लिया दूसरा विकेट, दीमथ करुर्नावने आउट
# श्रीलंका को पाचवां झटका, निरोशन डिकवेल बने अश्विन का शिकार
# श्रीलंका के 200 रन पूरे। करुणारत्ने और डिकवेला के बीच पांचवें विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी। निरोशन डिकवेला ने लगाई टेस्ट करियर की चौथी फिफ्टी। श्रीलंका का 60 ओवर के बाद स्कोर- 206/4
# टी ब्रेक तक श्रीलंका का स्कोर- 57 ओवर में 192/4. करुणारत्ने 85 रनों पर जबकि डिकवेला 48 रनों पर नाबाद
# श्रीलंका का स्कोर- 191/4. करुणारत्ने और डिकवेला के बीच 75 रनों की साझेदारी हो चुकी है। करुणारत्ने 84 रनों पर जबकि डिकवेला 48 रनों पर खेल रहे हैं
# श्रीलंका का स्कोर- 155/4. दिमुथ करुणारत्ने 71 रन जबकि निरोशन डिकवेला 25 रन बनाकर खेल रहे हैं
# श्रीलंका को चौथा झटका, 35वें ओवर की तीसरी गेंद पर जडेजा ने एंजेलो मैथ्यूज को भेजा पवेलियन। मैथ्यूज ने 10 गेंदों में 2 रन बनाए। बल्लेबाजी के लिए अब निरोशन डिकवेला आए हैं
# लंच के बाद श्रीलंका को तीसरा झटका। कुशाल मेंडिस 71 गेंदों पर 36 रन बनाकर रविंद्र जडेजा का शिकार हुए। मेंडिस और दिमुथ के बीच तीसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी हुई। अब बल्लेबाजी के लिए एंजेलो मैथ्यूज आए हैं।
# लंच तक का खेल समाप्त, श्रीलंका का 23 ओवर में स्कोर- 85/2
# दूसरी पारी में श्रीलंका के 16 ओवर के बाद स्कोर- 72/2. दिमुथ करुणारत्ने 39 जबकि कुशाल मेंडिस 16 रन बनाकर खेल रहे हैं
# श्रीलंका को दूसरा झटका। दानुष्का गुणातिलका आउट, श्रीलंका का स्कोर- 31/2. अब कुशाल मेंडिस बल्लेबाजी के लिए आए हैं
# श्रीलंका को पहला झटका, उपुल थरंगा 10 रन बनाकर आउट, मोहम्मद शमी ने किया बोल्ड
# श्रीलंका की दूसरी पारी शुरू, दिमुथ करुणारत्ने और उपुल थरंगा बल्लेबाजी के लिए आए हैं
यह भी पढ़ें: मिताली राज को तेलंगाना सरकार देगी एक करोड़ रुपये, वर्ल्ड कप में प्रदर्शन का मिला इनाम
# भारत ने 240/3 के स्कोर पर पारी समाप्ति की घोषणा की। श्रीलंका के सामने 550 रनों का लक्ष्य। विराट कोहली 103 रनों जबकि अजिंक्य रहाणे 23 रनों पर नाबाद लौटे
# विराट कोहली ने करियर का 17वां शतक लगाया। कोहली ने 133 गेंदों पर लगाया शतक। भारत को 549 रनों की बढ़त। टीम इंडिया का स्कोर- 240/3
# तीसरे दिन का खेल शुरू, कल अभिनव मुकुंद के तीसरे विकेट के रूप में पवेलियन लौटने के बाद आज अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी के लिए आए हैं। विराट कोहली 76 रनों पर नाबाद। भारत का स्कोर- 228/3
# थोड़ी देर में शुरू होगा चौथे दिन का खेल