.

Ind vs Nz: न्यूजीलैंड ने धोनी सेना को घर में हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

रांची में खेले गए चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 20 रन से हरा दिया।

News Nation Bureau
| Edited By :
26 Oct 2016, 09:30:25 PM (IST)

highlights

  • र​हाणे ने 57, विराट कोहली 45 और अक्षर पटेल ने 38 रन बनाएं
  • न्यूजीलैंड के 261 रनों के लक्ष्य को पार करते हुए भारत 241 पर ढ़ेर

नई दिल्ली:

रांची में खेले गए चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 20 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 260 रन बनाये। जिसके खिलाफ में भारत ने 241 रन बनाए।

जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम के आपनर बल्लेबाज अजिंक्य र​हाणे ने 57, विराट कोहली 45 और अक्षर पटेल ने 38 रन बनाएं। वहीं कप्तान धोनी और रोहित शर्मा 11—11 रन बनाकर आउट हो गए। न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ ही पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर ली है। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से गुप्टिल ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाएं।