.

Ind vs Aus Day 3 Stumps: ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 21/0, भारत 336/10

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है.

Sports Desk
| Edited By :
17 Jan 2021, 01:07:18 PM (IST)

नई दिल्ली:

Ind Vs Aus Brisbane Test Day 3 Stumps: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. भारत की टीम ने अपनी पहली पारी में 336 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया से 33 रन पीछे रही. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खेल खत्म होने तक 21 रन बनाए और 54 रनों की लीड हासिल की.

13:05 (IST)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. भारत की टीम ने अपनी पहली पारी में 336 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया से 33 रन पीछे रही. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खेल खत्म होने तक 21 रन बनाए और 54 रनों की लीड हासिल की.

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी (21/0)*  भारत की गेंदबाजी
डेविड वॉर्नर 20* टी नटराजन 6/0
मार्कस हैरिस 21 वॉशिंगटन सुंदर 3/0
भारत की पहली पारी  ( 336/10) ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी 
शार्दुल ठाकुर 67 जोश हेजलवुड 57/5
वॉशिंगटन सुंदर 62 मिचेल स्टार्क 88/2
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी (369/10) भारतीय गेंदबाजी 
मार्नस लाबुशेन  108 टी. नटराजन  78/3
टिम पेन 50 वॉशिंगटन सुंदर  89/3
12:52 (IST)

डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी का पहला चौका लगाया उसकी अगली गेंद पर भी चौका लगाया. इसके बाद एक और चौका लगा दिया.

4th Test. 2.4: M Siraj to D Warner (9), 4 runs , 9/0 https://t.co/gs3dZfCcVQ #AUSvIND

— BCCI (@BCCI) January 17, 2021

4th Test. 2.5: M Siraj to D Warner (13), 4 runs , 13/0 https://t.co/gs3dZfCcVQ #AUSvIND

— BCCI (@BCCI) January 17, 2021
12:30 (IST)

भारत की पहली पारी 336 रनों पर ढेर हो गई और ऑस्ट्रेलिया के रनों से 33 रन पीछे हैं.

 

India are all out for 336, just 33 runs short of Australia's first innings total. #AUSvIND scorecard: https://t.co/oDTm20rn07 pic.twitter.com/3gtFWD2heu

— ICC (@ICC) January 17, 2021
12:28 (IST)

टीम इंडिया के टेल एंडर मोहम्मद सिराज ने भी अपने हाथे खोले और जोश हेजलवुड ने अपर कट करते हुए चौका लगाया.

 

12:15 (IST)

भारत को 9वां झटका वॉशिंगटन सुंदर के रुप में लगा जिन्होंने 62 रन बनाए.

 

12:09 (IST)

मोहम्मद सिराज ने आते ही जोश हेजलवुड को शानदार चौका लगाया 

12:08 (IST)

भारत को 8वां झटका नवदीप सैनी के रुप में लगा, उन्हें जोश हेजलवुड ने आउट किया.

 

11:47 (IST)

नाथन लॉयन की गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने छक्का लगा दिया और खुद 60 पर पहुंचे

 

11:37 (IST)

शार्दुल ठाकुर को पैट कमिंस ने 67 रनों पर ढेर किया. इसी के साथ ठाकुर और सुंदर की 123 रनों की पार्टनरशिप भी टूट गई

 

11:22 (IST)

शार्दुल ठाकुर ने छक्का लगाकर भारत के 300 रन पूरे किए

11:14 (IST)

सुंदर ने भी अपना पहला अर्धशतक लगाया और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पक कड़ा प्रहार किया. ठाकुर और सुंदर ने 100 रनों की पार्टनरशिप की.

 

A dream debut for @Sundarwashi5 as he brings up his maiden Test FIFTY here at the Gabba.

Live - https://t.co/bSiJ4wW9ej #AUSvIND pic.twitter.com/8fqU934D83

— BCCI (@BCCI) January 17, 2021
11:07 (IST)

शार्दुल ठाकुर ने नाथन लॉयन को छक्का लगाकर अपने करियर का पहला अर्धशतक लगाया

 

10:56 (IST)

ठाकुर के बाद वॉशिंगटन सुंदर ने भी हाथ खोले और स्टार्क पर अटैक कर चौका हासिल किया

10:49 (IST)

शार्दुल ठाकुर ने मिचेल स्टार्क को जबरदस्त कवर ड्राइव लगाई और चौका लगाया. इसी के साथ ठाकुर 45 रनों पर पहुंच गए हैं.

 

10:39 (IST)

तीसरे सेशन में टीम इंडिया के बल्लेबाज शार्दुल ठाकुर ने आते ही स्टार्क को दो चौके लगा दिए.ट

 

4th Test. 88.3: M Starc to S Thakur (41), 4 runs , 261/6 https://t.co/gs3dZfCcVQ #AUSvIND

— BCCI (@BCCI) January 17, 2021
10:13 (IST)

ब्रिस्बेन में चल रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का दूसरा सेशन खत्म हो गया है. भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 253 रन बना लिए है.

10:10 (IST)

शार्दुल ठाकुर के बल्ले से एक के बाद एक चौके आए और स्कोर 250 के पार हुआ.

 

4th Test. 86.2: P Cummins to S Thakur (33), 4 runs , 253/6 https://t.co/gs3dZfTNNo #AUSvIND

— BCCI (@BCCI) January 17, 2021
09:45 (IST)

शार्दुल ठाकुर ने जोश हेजलवुड को फाइन लेग की तरफ से चौका लगाया 

 

 

09:08 (IST)

वॉशिंगटन सुंदर ने बैक टू बैक मिचेल स्टार्क को दो चौके लगा दिए.

 

4th Test. 72.4: M Starc to W Sundar (22), 4 runs , 215/6 https://t.co/gs3dZfCcVQ #AUSvIND

— BCCI (@BCCI) January 17, 2021
08:59 (IST)

वॉशिंगटन सुंदर ने स्टार्क को चौका लगाया और 200 के आगे स्कोर को पहुंचाया

 

08:50 (IST)

शार्दुल ठाकुर ने अपने खाते में एक और चौका जोड़ लिया.

 

08:47 (IST)

शार्दुल ठाकुर अब खेलने के लिए हैं और उन्होंने आते ही बड़े शॉट्स लगा दिए

 

08:42 (IST)

भारत को दूसरे सेशन का दूसरा झटका ऋषभ पंत के रुप में लगा. पंत 23 रन पर आउट हुए.

 

08:38 (IST)

पंत ने पैट कमिंस के इसी ओवर में एक और चौका लगा दिया.

 

08:36 (IST)

भारतीय टीम के स्कोर को बढ़ाते हुए पैट कमिंस को चौका लगाया

 

08:23 (IST)

अपना पहला टेस्ट खेल रहे वॉशिंगटन सुंदर ने जोश हेजलवुड को शानदार चौका लगाया 

 

08:14 (IST)

दूसरे सेशन की दूसरी गेंद पर मयंक अग्रवाल को जोश हेजलवुड ने आउट किया 

 

07:32 (IST)

ब्रिस्बेन टेस्ट के तीसरे दिन का पहले सेशन खत्म हो गया है. लंच तक टीम इंडिया ने चार विकेट के नुकसान पर 161 रन बना लिए हैं.

07:27 (IST)

मयंक अग्रवाल ने 58.3 पर मिचेल स्टार्क को चौका लगाकर स्कोर को आगे बढ़ा दिया

07:22 (IST)

मयंक अग्रवाल ने नाथन लॉयन को लॉन्ग ऑन ती तरफ से छक्का लगाया और स्कोर 150 के पार पहुंचाया

 

07:12 (IST)

टीम इंडिया के कप्तान 37 रनों पर अपना विकेट गंवा बैठे और भारत को चौथा झटका लगा 

 

07:09 (IST)

मयंक अग्रवाल अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं और धीरे धीरे अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे हैं

 

07:00 (IST)

मंयक अग्रवाल और अजिंक्य रहाण ने विकेट पर संभाल कर खेला, ब्रिस्बेक की पिच पर गेंद काफी बदल रही है.

 

06:32 (IST)

पुजारा के आउट होने के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और अजिंक्य रहाणे ने धीरे धीरे पारी को आगे बढ़ाया 

 

05:59 (IST)

चेतेश्वर पुजारा 25 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर पवेलियन लौटे

 

05:55 (IST)

नाथन लॉयन की गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने कट लगाते हुए चौका अरने खाते में जोड़ा

 

05:34 (IST)

भारत ने तीसरे दिन के पहले सेशन में अच्छे शॉट्स लगाए , जबकि स्टार्क की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा ने कट कर चौका हासिल किया

 

05:25 (IST)

अजिंक्य रहाणे के बाद चेतेश्वर पुजारा ने भी बाउंड्री लगानी शुरु कर दी है और दोनों बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं.

 

05:23 (IST)

अजिंक्य रहाणे के बल्ले से एक और चौका आया.

 

05:16 (IST)

दिन का पहला चौका कप्तान अजिंक्य रहाणे के बल्ले से आया. रहाणे ने स्टार्क को बाउंड्री लगाई 

 

05:00 (IST)

तीसरे दिन का खेले शुरू हो गया है और भारत ने 62 रनों से अपनी पारी को आगे बढ़ाया है. चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी करने के लिए आए है.