.

Ind Vs Aus 2nd Test LIVE: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत 277/5

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया और भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए है

Sports Desk
| Edited By :
27 Dec 2020, 12:38:01 PM (IST)

नई दिल्ली:

Ind Vs Aus Boxing Day Test Score Day 2:  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया और भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए है और ऑस्ट्रेलिया पर 82 रनों की बढ़त बनाई है. रहाणे 104 और जडेजा 40 रनों पर नाबाद हैं.

12:35 (IST)

दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है.

अजिंक्य रहाणे 104*

शुभमन गिल 45

रवींद्र जडेजा 40*

स्टार्स 2/61

कमिंस 2/71

 

12:30 (IST)

बारिश के कारण खेल रोका गया , भारत इस वक्त 82 रन से आगे

12:06 (IST)

रहाणे ने जड़ा टेस्ट करियर का 12वां शतक 

 

 

11:44 (IST)

82.6 पर अजिंक्य रहाणे ने मिचेल स्टार्क को अपर कट करते हुए चौका लगाया

 

11:37 (IST)

81.3 पर अजिंक्य रहाणे ने पैट कमिंस को शानदार चौका लगाया और 78 पर पहुंचे

 

11:32 (IST)
11:03 (IST)

74.1 पर जडेजा ने कैमरुम ग्रीन को कट पर से चौका लगाया और स्कोर 222 तक पहुंचाया 

 

11:01 (IST)

मैच के 71.4 पर नाथन लॉयल को अजिंक्यर रहाणे ने चौका लगाया और 70 पर पहुंचे

10:36 (IST)

रहाणे के बल्ले से फर्स्ट स्लिप्स के पास से चौका बनाया. अच्छी बात ये भी की वहां कोई खिलाड़ी नहीं था.

 

10:25 (IST)

स्टार्क को रहाणे ने चौका लगाया साथ ही टीम इंडिया ने अब ऑस्ट्रेलिया के 195 रनों से आगे निकल गए हैं.

10:13 (IST)

बारिश के कारण खेल रुक.

 

09:34 (IST)

रहाणे ने अपना अर्धशतक पूरा किया. ये रहाणे के बल्ले से 23वा अर्धशतक है.

 

09:22 (IST)

भारत को पांचवां झटका पंत के रुप में लगा, पंत ने 29 रन बनाकर स्टार्क का शिकार बने. इसी के साथ स्टार्क ने अपने टेस्ट करियर में 250वां विकेट लिया

 

 

09:09 (IST)

कैमरुन ग्रीन पर रहाणे ने चौका अपने नाम किया और पारी के स्कोर को बढ़ाया

 

08:53 (IST)

52.3 पर पंत ने नाथन लॉयन को बैकफुच पंच करते हुए चौका लगाया और दवाब ऑस्ट्रेलिया पर डाला

 

08:49 (IST)

ऋषभ पंत ने 51.3 पर पैट कमिंस को चौका लगाया और स्कोर 143 तक पहुंचाया

इसके बाद इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर फिर एक और चौका लगा दिया.

 

2nd Test. 51.5: P Cummins to R Pant (19), 4 runs , 147/4 https://t.co/HL6BBEW6uY #AUSvIND

— BCCI (@BCCI) December 27, 2020
08:38 (IST)

49.6 पर पैट कमिंस को अजिंक्य रहाण ने चौका लगाया 

08:15 (IST)

नाथन लॉयन को 44.3 पर हनुमा विहारी ने चौका लगाया उसकी अगली गेंद पर वो आउट हो गए.

विहारी 21 रन बनाकर आउट 

 

 

 

2nd Test. 44.4: WICKET! H Vihari (21) is out, c Steve Smith b Nathan Lyon, 116/4 https://t.co/HL6BBEW6uY #AUSvIND

— BCCI (@BCCI) December 27, 2020
08:06 (IST)

रहाणे ने हेजलवुड को शानदार चौका लगाया और भारत की पारी में कुछ रन और जोड़े

 

07:55 (IST)

भारत ने 90 रनों के साथ दूसरे सेशन का आगाज किया और तुरंत टीम के स्कोर को 100 पहुंचाया

07:03 (IST)

दूसरे दिन का पहला सेशन खत्म

भारत-90/3

रहाणे 10 *

हनुमा विहारी 13*

06:58 (IST)

36 ओवर्स के बाद भारत ने तीन विकेच के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं लेकिन मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा का विकेट गंवा दिया है.

06:49 (IST)

मिचेल स्टार्क की गेंद पर रहाणे ने गली की दिशा से एक चौका हासिल किया और स्कोर को 87 तक पहुंचाया.

रहाणे 8*

विहारी 12* 

 

06:46 (IST)

गिल और पुजारा के आउट होने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी ने आगे बढ़ाया और स्कोर 80 के पार पहुंचाया

06:27 (IST)

लंब वक्त के बाद भारत की ओर से एक चौका आया. कैमरुन ग्रीन की गेंद पर हनुमा विहारी ने बाउंड्री हासिल की.

 

06:02 (IST)

भारत को दूसरे दिन पुजारा का के रुप में दूसरा झटका लगा. इससे पहले पैट कमिंस ने शुभमन को गिल को आउट  किया था. पुजारा सिर्फ रन बना सके

 

05:52 (IST)

शुभमन गिल 45 रनों पर आउट हुए, पैट कमिंस ने उन्हें टिम पेन के हाथों कैट करवाया

 

05:45 (IST)

ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी में बदलाव करने हुए कैमरुन ग्रीन को उतारा. पहले स्पेल में पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने गेंदबाजी की थी. अभी तक मिचेल स्टार्क को नहीं लगाया गया है

05:39 (IST)

शुभमन गिल के बल्ले  से एक और चौका लगा और भारत का स्कोर अब 57 पहुंच गया है. पुजारा और गिर क्रीज पर 

 

05:23 (IST)

भारत ने अपने 50 रन पूर किए. भारत ने पहले दिन एक विकेट मयंक अग्रवाल के रुप में खोया था. दूसरे दिन का खेल चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल ने शुरु किया था.

05:19 (IST)

जोश हेजलवुड की गेंद पर शुभमन गिल के बल्ले का अंदरूनी किनारा लगते हुए गिल ने चौका हासिल किया

 

05:10 (IST)

दूसरी दिन की पहली बाउंड्री 12.4 पर शुभमन गिल के बल्ले से आई.

 

05:03 (IST)

दूसरे दिन की पहली गेंद पर जोरदार अपील की गई. पैट कमिंस की गेंद पर पुजारा बल्लेबाजी कर रहे थे. हालांकि रिव्यू के बाद पुजारा को नॉट आउट दिया गया