.

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: पाकिस्तान में वहाब रियाज हो रहे है जमकर ट्रोल- 'लगान के कचरे से भी खराब गेंदबाज है'

भारत से 124 रनों से हारने के बाद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाले पाकिस्तान के खिलाड़ी वहाब रियाज है।

News Nation Bureau
| Edited By :
06 Jun 2017, 06:03:10 PM (IST)

नई दिल्ली:

भारत से 124 रनों से हारने के बाद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाले पाकिस्तान के खिलाड़ी वहाब रियाज है। उनको भारत ही नहीं पाकिस्तान के ट्विटर यूजर भी खूब ट्रोल कर रहे हैं।

भारत के खिलाफ उन्होंने 8.1 ओवर में 87 रन देकर एक भी विकेट नहीं ले पाए थे। उनकी गेंदों पर सभी भारतीय बल्‍लेबाजों ने जमकर रन बटोरे थे

लोगों ने कहा है कि आखिर कब तक वाट्सन को कराए 1 अच्छे स्पेल के दम पर उन्हें टीम में जगह मिलती रहेगी। दरअसल वहाब ने 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट लिए थे। उसके बाद से ही उनका प्रदर्शन औसतन रहा है।

फिल्म लगान में 'कचरा' की गेंदबाजी याद ही होगा आपको। एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि वहाब रियाज से अच्छा गेंदबाज कचरा था।

Still a better bowler than *Wahab Riaz* pic.twitter.com/Nb4rpPJ5Mx

— Fareed (@Mufti_Sahab) June 4, 2017

किसी ने उनके आईक्यू लेवल को लेकर सवाल उठाया है तो किसी ने लिखा है कि आखिर एक बार अच्छी गेंदबाज़ी के दम पर कब तक उन्हें टीम में रखा जा रहा है।

Wahab riaz IQ level defined in one picture pic.twitter.com/TkkTQAfGkj

— Ahsan (@AHS20022) June 3, 2017

Wonder how long Wahab Riaz will keep playing for Pakistan just on the basis of one spell against Shane Watson.

— Maimoona (@StereoWrite_) June 4, 2017