.

तेंदुलकर और धोनी पर बयान देकर फसे संदीप पाटिल, भड़के BCCI अध्यक्ष अनुराग ठाकुर

हालांकि संदीप पाटिल के ख़िलाफ क्या एक्शन लिया जायेगा फ़िलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

News Nation Bureau
| Edited By :
27 Sep 2016, 08:10:33 PM (IST)

नई दिल्ली:

बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने पूर्व सेलेक्शन कमिटी के अध्यक्ष संदीप पाटिल को फटकार लगाई है। बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्हें किसी भी खिलाड़ी से संबंधित जानकारी सार्वजनिक नहीं करनी चाहिए थी।

गौरतलब है कि पूर्व सेलेक्शन कमिटी के अध्यक्ष संदीप पाटिल ने खुलासा करते हुए बताया था कि सचिन तेदुंलकर पर जानबूझकर सन्यास के लिए दबाव बनाया गया था। वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान एम एस धोनी के बारे में खुलासा करते हुए कहा था कि धोनी को 2015 विश्वकप से पहले कप्तानी से हटाने की कोशिश की गई थी।

ठाकुर ने आगे कहा कहा, 'मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि संदीप को पूर्व अध्यक्ष होने के नाते ऐसी टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए थी। जब वह चेयरमैन थे वह इन सवालों का अलग तरह से जवाब देते थे। लेकिन कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्होंने अलग तरह के जवाब दिये। उन्होंने ऐसा करके पूरी तरह से अनैतिक काम किया है।'

हालांकि संदीप पाटिल के ख़िलाफ क्या एक्शन लिया जायेगा फ़िलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बोर्ड का कोई उपयुक्त व्यक्ति पाटील से इस संबंध में बात करेगा।