CWG 2018: भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 4-1 से हराया
भारतीय महिला हॉकी टीम ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन शुक्रवार को पूल-ए के अपने दूसरे मुकाबले में मलेशिया को 4-1 से हरा दिया।
IANS
06 Apr 2018, 01:04:29 PM (IST)
नई दिल्ली:
भारतीय महिला हॉकी टीम ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन शुक्रवार को पूल-ए के अपने दूसरे मुकाबले में मलेशिया को 4-1 से हरा दिया।
गोल्ड कोस्ट हॉकी सेंटर पर खेले गए इस मैच में भारत के लिए गुरजीत कौर ने छठे और 39वें, रानी रामपाल ने 55वें मिनट और 59वें मिनट में लालरेमिसियामी ने गोल किए। वहीं मलेशिया के लिए नूरानी राशिद ने 38वें मिनट में गोल किया।
भारत को इन खेलों के पहले दिन गुरुवार को अपने पहले मैच में वेल्स से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
और पढ़ें: CWG 2018: : संजीता चानू ने दिलाया देश को दूसरा स्वर्ण पदक