.

Asian Games 2018: एथलेटिक्स में दुती चंद ने 200 मीटर स्पर्धा में भी जीता सिल्वर

भारत की महिला धावक दुती चंद ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 11वें दिन बुधवार को 200 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीता। दुती ने फाइनल में 23.20 सेकेंड का समय निकालते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

IANS
| Edited By :
29 Aug 2018, 07:19:13 PM (IST)

नई दिल्ली:

भारत की महिला धावक दुती चंद ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 11वें दिन बुधवार को 200 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीता। दुती ने फाइनल में 23.20 सेकेंड का समय निकालते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। इन खेलों में दुती का यह दूसरा रजत पदक है। इससे पहले उन्होंने 100 मीटर स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया था।

बहरीन की इडीडोंग ओडियोंग ने 22.96 सेकेंड में रेस पूरी की और पहले पायदान पर रहते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। चीन की योंगली वेई ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने 23.27 सेकेंड का समय निकालते हुए पदक अपने नाम किया।