.

ग्रह के आकार के पदार्थ के पृथ्वी पर टकराने से बना था चाँद: शोध

नई शोध ने उस पुरानी थ्योरी को सपोर्ट किया जिसमें कहा गया था कि पृथ्वी से टकराने से बना था चाँद

News Nation Bureau
| Edited By :
27 Sep 2016, 08:55:42 PM (IST)

नई दिल्ली:

एक नए शोध से पहली बार पता चला है कि चाँद कैसे बना था। जी हाँ इस शोध के हिसाब से चाँद तब बना था जब एक ग्रह के आकार का तत्व 4.5 बिलियन साल पहले पृथ्वी से टकराया था। ये शोध उस पुराने थ्योरी को सही ठहराता है जो चाँद के बनने के बारे में पहले से बताई जा रही थी।

पृथ्वी के नीचे लोहे और बाकी तत्वों की एक सतह पाई गई है जिसके शोध के बाद साइंटिस्टों ने ये अहम खुलासा किया है। इसी शोध के जरिए चाँद के बनने की कहानी का पता लगाया गया है।

रिसर्चर मेलिस लैनड्यू के अनुसार "हमारे इस एक्सपेरिमेंट से साबित हो गया है कि चाँद के बारे में पहले से दी जा रही भीषण टक्कर की थ्योरी सही थी"।

दरअसल सिस्मिक जोन से मिले इस सबूत में स्तरीकृत परत के कम्पोजिशन का पता चला है जिसने चाँद के वजूद की इस थ्योरी को पक्का किया है। ये परत 321 किलोमीटर की चौड़ाई और 2,900 किलोमीटर की गहराई तक फैला हो सकता है।