.

जनवरी में नई ऊंचाईयों को छूएगा इसरो, एक साथ 83 सेटेलाइट करेगा लॉन्च

इसरो अगले साल जनवरी में एक साथ 83 सेटेलाइट लॉन्च करेगा। इनमें से 80 सेटेलाइट अन्य देशों के होंगे।

News Nation Bureau
| Edited By :
01 Dec 2016, 12:25:11 AM (IST)

highlights

  • अगले साल जनवरी में 80 देशों के 83 सेटेलाइट को लॉन्च करेगा भारत
  • अमेरिका, इजरायल, नीदरलैंड और स्विट्जरलैंड जैसी शक्तियों के होंगे सेटेलाइट
  •  सेटेलाइट का वजन 500 किलोग्राम होगा

नई दिल्ली:

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अगले महीने एक नई ऊंचाईयों को छूएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि अगले साल जनवरी में इसरो एक साथ 83 सेटेलाइट लॉन्च करेगा। इनमें से 80 सेटेलाइट अन्य देशों के होंगे।

जितेंद्र सिंह ने कहा, '80 विदेशी सेटेलाइट इजरायल, कजाकिस्तान, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड और अमेरिका के होंगे। इनका कुल वजन 500 किलोग्राम होगा। इन अंतरराष्ट्रीय सेटेलाइट को एंट्रिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड और उन देशों के बीच हुए वाणिज्यिक समझौते के तहत लांच किया जाएगा।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एंट्रिक्स इसरो की वाणिज्यिक शाखा है। इसरो के इतिहास में यह अपनी तरह का पहला अभियान है। अभियान के तहत 730 किलोग्राम का भारतीय सेटेलाइट कार्टोसेट-2 मुख्य पेलोड होगा। इसके अलावा आइएनएस-आइए और आइएनएस-1बी को भी लांच किया जाएगा। इन दोनों का कुल वजन 30 किलोग्राम है।

और पढ़ें: इसरो ने कहा, मंगल मिशन की बदलेगी चाल