.

Mission Chandrayaan 2 : मोदी बोले-यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है, आपकी मेहनत पर गर्व

पूरे देश की नजर चंद्रयान-2 की लैंडिंग पर थी लेकिन लगता है आखिरी क्षणों में विक्रम लैंडर अपने पाथ से भटक गया

07 Sep 2019, 06:45:56 AM (IST)

नई दिल्‍ली:

Chandrayaan 2 Landing Live जितनी बेसब्री चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2)के चांद पर उतरने की पूरे देश को है वहीं इस मिशन में अपना दिन-रात करने वाले ISRO के वैज्ञानिकों को भी है. साथ ही पूरी दुनिया की नजरें भी उस ऐतिहासिक क्षण पर थी, जिस क्षण चांद की सतह पर चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) की सॉफ्ट लैंडिंग होती. इससे पहले ISRO के चेयरमैन के शिवन ने बताया था कि इसरो के लिए इस मिशन की कामयाबी सिर्फ 15 मिनट पर टिकी हुई है. इसरो के लिए ये 15 मिनट खतरनाक साबित हो सकते हैं.इस 15 मिनट गुजरने के बाद चांद के बेहद करीब आकर विक्रम लैंडर (Vikram Lander)का संपर्क पृथ्‍वी से टूट गया. संपर्क टूटते ही इसरो में बेचैनी छा गई और पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को ढांढस बंधाया. 

02:25 (IST)

जीवन में उतार चढ़ाव आते रहेंगे: मोदी

जीवन में उतार चढ़ाव आते रहेंगे. वैज्ञानिकों को ढांढस बंधाते हुए पीएम मोदी ने उनकी मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि सफर जारी रहेगा. आप ही के पुरुषार्थ से देश फिर खुशी मनाएगा, ये मेरा विश्‍वास है. प्रधानमंत्री ने कहा, यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है. देश आप लोगों की मेहनत पर गर्व करता है. मेरी ओर से आप सब को बधाई. आप लोगों ने विज्ञान और मानव जाति की काफी सेवा की है. आगे भी प्रयास जारी रहेगा. मैं पूरी तरह आपके साथ हूं. ऑल द बेस्ट.

02:27 (IST)

विक्रम लैंडर से कोई अपडेट नहीं मिल रहा. चांद से 2.1 किमी दूर तक चंद्रयान-2 से संपर्क था लेकिन फिलहाल संपर्क टूट गया है. इसरो चीफ के मुताबिक अभी आंकड़ों का इंतजार किया जा रहा है.

 

01:13 (IST)

अब बस कुछ पलों का इंतजार

00:52 (IST)

दुनिया के सबसे बड़े रईस ने कहा Good Luck इंडिया

00:16 (IST)

इसरो सेंटर में होंगे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी रूस की एक थका देने वाली यात्रा से लौटने के बावजूद उन पलों को देखने को बेताब हैं. लैंडर विक्रम की लैंडिंग को देखने के लिए पीएम मोदी बेंगलुरु पहुंच गए हैं और वो रात एक बजे इसरो सेंटर पहुंचेंगे. 1:30 से 2:20 बजे के बीच लैंडर जब चंद्रमा की सतह को छू रहा होगा और रोवर प्रज्ञान अपने कदम बढ़ा रहा होगा, तो खुद पीएम मोदी वैज्ञानिकों के बीच होंगे.

00:13 (IST)

15 मिनट की होगी सॉफ्ट लैंडिंग की प्रक्रिया

1:30 से 2:30 बजे के बीच होगी साफ्ट लैंडिंग 3:55 लैंडर से रोवर बाहर निकलेगा 5:30 से 6:30 बजे रोवर चंद्रमा पर उतर जाएगा
00:12 (IST)

इस तरह होगी सॉफ्ट लैंडिंग

चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग को यान में ढंग से लगे कम से कम आठ उपकरणों द्वारा अंजाम दिया जाएगा. विक्रम के अंदर रोवर प्रज्ञान होगा जो शनिवार सुबह साढ़े पांच से साढ़े छह बजे के बीच लैंडर के भीतर से बाहर निकलेगा. चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए मशीन में तीन कैमरे- लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा, लैंडर हॉरिजोंटल वेलॉसिटी कैमरा और लैंडर हजार्डस डिटेक्शन ऐंड अवॉयडेंस कैमरा लगे हैं. इसके साथ दो केए बैंड-अल्टीमीटर-1 और अल्टीमीटर-2 हैं.

00:10 (IST)

चंद्रयान-2 का सफर

धरती के इर्द-गिर्द : 1 से 23वें दिन तक चांद की ओर रवाना : 23वें दिन चांद के सफर पर : 23वें से 30वें दिन चांद की कक्षा में प्रवेश : 30वें दिन चांद के इर्द-गिर्द : 30वें से 42वें दिन लैंडर-ऑर्बिटर का अलगाव : 43वें दिन रफ्तार धीमी करने की प्रक्रिया : 44वें दिन नियंत्रित लैंडिंग की प्रक्रिया : 48वें दिन लैंडिंग : 48वें दिन (छह-सात सितंबर की रात करीब दो बजे)
00:08 (IST)

बस 3 घंटे और... बन रच देंगे इतिहास

22:49 (IST)

पहला ऐसा अंतरिक्ष मिशन होगा, जिसका नेतृत्व दो महिला वैज्ञानिकों के हाथ में है

वनिता मुथय्या भारत के दूसरे चंद्रयान मिशन की प्रॉजेक्ट डायरेक्टर के तौर पर काम संभाल रही हैं. वनिता डेटा हैंडलिंग की एक्सपर्ट हैं. वह समस्याओं को सुलझाने और टीम का बेहतरीन नेतृत्व करने की क्षमता रखती हैं. इससे पहले वह चंद्रयान-1 के अलग-अलग पेलोड्स से आने वाले डेटा का विश्लेषण करती थीं. अब उन्हें चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग से लेकर उसके कम्पलीशन तक का जिम्मा दिया गया है.

रितु करिधल- रितु करिधल के पास मिशन डायरेक्टर का जिम्मा है. इसके अलावा रितु करिधल भी कई महत्वपूर्ण मिशनों में शामिल रही हैं. उनका मुख्य काम विमान के चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया को देखना होगा. इससे पहले वह चंद्रयान-1 मिशन में डेप्युटी ऑपरेशंस डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुकी हैं.

22:26 (IST)

इसरो में इस समय वैज्ञानिक पूरी तल्‍लीनता से जुटे हैं, देखें तस्‍वीरें

21:59 (IST)

इसरो का सफर

22 अक्टूबर 2008 को चंद्रयान-1 भेजा 2014 में मंगल ग्रह पर मंगलयान भेजने में कामयाब 2016 में स्वदेशी स्पेस शटल RLV-TD लॉन्च किया जून 2016 को रिकॉर्ड 20 सैटेलाइट का प्रक्षेपण किया 2017 में भारी रॉकेट GSLV MK3 लॉन्च किया 3,136 किलो का सैटेलाइट GSAT-19 ले गया GSLV MK3 2017 में PSLV से एक साथ रिकॉर्ड 104 सैटेलाइट लॉन्च
21:53 (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु पहुंचे

चंद्रयान-2 की Live लैंडिंग को देखने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट सीएम बीएस येदियुरप्पा ने उनका स्‍वागत किया. 

20:55 (IST)

अशोक की लाट और इसरो के 'लोगो' की छाप होगी चांद की सतह पर, जानें कैसे

 भारत का चंद्रयान-2 चांद की सतह पर ऐसी अमिट छाप छोड़ेगा, जो सदियों बाद तक चंद पर पहुंचने वाले अंतरिक्ष यात्रियों और लूनर मिशन के लिए पथप्रदर्शक की भूमिका निभाती रहेंगी. इसरो के मुताबिक चंद्रयान-2 का रोवर 'प्रज्ञान' चांद की सतह की जांच के दौरान जगह-जगह 'अशोक की लाट' और इसरो का 'लोगो' बनाएगा. इसके लिए रोवर में खास तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. पढ़ें पूरी खबर..

20:01 (IST)

आप भी बनें इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्‍सा, कमेंट बाक्‍स में दें शुभकानाएं

चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की शुक्रवार-शनिवार की रात 1.30 से 2.30 बजे के बीच चांद के दक्षिण ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी. लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान सुबह 5.30 से 6.30 के बीच बाहर आएगा. बता दें चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग के अब तक 38 प्रयास हुए हैं, जिनमें 52% ही सफल हुए हैं. ऐसे में आपकी दुआओं और शुभकामनाओं की भी जरूरत है. तो देर किस बात की, खबर के नीचे कमेंट बाक्‍स में ISRO को दें शुभकामनाएं..

19:53 (IST)

Video: देखें चांद पर उतर कर क्‍या करेंगे लैंडर विक्रम और प्रज्ञान रोवर