मुंबई, दिल्ली के मंदिरों में जुटी भक्तों की भीड़ (फोटो)
आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहा है। इस मौके पर भक्तों की भीड़ मां दुर्गा के दर पर देखी जा रही है। सुबह से लोग मंदिरों में जुट रहे हैं। नवरात्र में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है।
News Nation Bureau
01 Oct 2016, 10:58:04 AM (IST)
नई दिल्ली:
आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहा है। इस मौके पर भक्तों की भीड़ मां दुर्गा के दर पर देखी जा रही है। सुबह से लोग मंदिरों में जुट रहे हैं। नवरात्र में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है।
मां के दर पर पहुंचे श्रद्धालु
नवरात्र के पहले दिन सुबह-सुबह दिल्ली के मशहूर मंदिर झंडेवालान में भक्तों की भीड़ देखी गई।
आरती के लिए कतार में खड़े लोग
झंडेवालान मंदिर में सुबह की आरती के लिए सैंकड़ो की संख्या में लोग देखे गये।
मुंबादेवी में भक्त कर रहे हैं दर्शन
मुंबई के मुंबादेवी मंदिर में भी भक्तों की सुबह से ही कतार देखी गई। लोग मंदिर पहुंच कर मां दुर्गा की पूर्जा कर रहे हैं।
इलाहाबाद में नवरात्र की हो रही है तैयारी
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में भी लोग नवरात्र शुरू होने के साथ मंदिरों में पहुंच रहे हैं। मां दुर्गा के दरबार पर माथा टेक रहे हैं।