.

Vaivasvata Saptami Vrat 2022 Mantra and Puja Benefits: वैवस्वत सप्तमी के व्रत में करें इन मंत्रों का जाप, सूर्य देव की पूजा से होगा ये लाभ

माना जाता है कि सूर्य सप्तमी के दिन वैवस्वत मनु की पूजा और व्रत करने से आरोग्य, धन में वृद्धि और दुश्मनों पर जीत पाने का वरदान (Vaivasvata Puja Vrat 2022 ashadh month) मिलता है. इस बार ये व्रत 6 जुलाई 2022 को है.

News Nation Bureau
| Edited By :
05 Jul 2022, 02:27:24 PM (IST)

नई दिल्ली:

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को वैवस्वत सूर्य (Vaivasvata Puja Vrat 2022) की पूजा का विधान होता है. ये दिन सूर्य देव के पुत्र वैवस्वत मनु को समर्पित है. माना जाता है कि सूर्य सप्तमी के दिन वैवस्वत मनु की पूजा और व्रत करने से आरोग्य, धन में वृद्धि और दुश्मनों पर जीत पाने का वरदान (Vaivasvata Puja Vrat 2022 ashadh month) मिलता है. इस बार ये व्रत 6 जुलाई 2022 को है. इस दिन सूर्य देव के वरूण रूप की पूजा करने की भी परंपरा है. तो, चलिए इस दिन के पूजा मंत्रों और सूर्य देव की पूजा से होने वाले लाभ (Vaivasvata Puja Vrat 2022 surya dev puja benefits) के बारे में जानते हैं.  

यह भी पढ़े : Vaivasvata Saptami 2022 Vrat Shubh Muhurat and Puja Vidhi: वैवस्वत सप्तमी के व्रत के दौरान अपनाएं ये पूजा विधि, धन में होगी वृद्धि

इन मंत्रों का जाप से करें सूर्यदेव को प्रसन्न (Vaivasvata Puja Vrat 2022 surya dev mantra jaap) 

- ॐ हृां मित्राय नम:
- ॐ हृीं रवये नम: 
- ॐ हूं सूर्याय नम:
- ॐ ह्रां भानवे नम:
- ॐ हृों खगाय नम:
- ॐ हृ: पूषणे नम:
- ॐ ह्रां हिरण्यगर्भाय नमः
- ॐ मरीचये नमः
- ॐ आदित्याय नमः
- ॐ सवित्रे नमः
- ॐ अर्काय नमः
- ॐ भास्कराय नमः

यह भी पढ़े : Vastu Tips For Bird Picture: घर की इस दिशा में लगाएंगे पक्षियों की तस्वीर, नकारात्मक ऊर्जा से मिलता है छुटकारा

सूर्य देव की पूजा से लाभ -

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान सूर्य की पूजा करने और जल चढ़ाने से मन में आत्मविश्वास बढ़ता है. हर तरह के रोगों से व्यक्ति (Vaivasvata Puja Vrat 2022 surya dev puja benefits) दूर रहता है.