.

Karwa Chauth 2020 : आपके यहां कब दिखेगा चांद, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

आज 4 नवंबर को देशभर में करवा चौथ का त्यौहार मनाया जा रहा है. हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ करवा चौथ का व्रत करती हैं.

News Nation Bureau
| Edited By :
04 Nov 2020, 03:23:17 PM (IST)

नई दिल्ली:

आज 4 नवंबर को देशभर में करवा चौथ का त्यौहार मनाया जा रहा है. हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ करवा चौथ का व्रत करती हैं. दिन भर निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाएं शाम को चांद देखने के बाद अपने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती हैं. करवा चौथ में शिव-पार्वती, कार्तिक और करवा चौथ माता के अलावा चंद्रमा की भी पूजा की जाती हैं. करवा चौथ पर महिलाएं 16 शृंगार करती हैं और शाम को चंद्रमा देखने के बाद छलनी में दीपक रख कर पति को देखती है. इसके बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोलती हैं. आज हम आपको बताएंगे कि किस शहर में कब चांद निकलेगा. 

आपके यहां कब निकलेगा चांद

  • दिल्ली में - 08:12 PM पर
  • पटना में - 07:47 PM
  • लखनऊ में  - 8:01 PM पर  
  • पुणे: 08:49 बजे शाम
  • नोएडा:  08:12 बजे शाम
  • कोलकाता: 07:40 बजे शाम
  • जयपुर: 08:22 बजे शाम
  • मुंबई : 08:52 बजे शाम
  • चेन्नई : 08:33 बजे शाम
  • चंड़ीगढ़:  08:09 बजे शाम
  • गुरुग्राम: 08:13 बजे शाम
  • बंगलुरू: 08:44 बजे शाम
  • हैदराबाद: 08:32 बजे शाम
  • अहमदाबाद: 08:44 बजे शाम

करवा चौथ पूजा मुहूर्त

  • पूजा समय शाम - शाम 6:04 से रात 7:19
  • उपवास समय सुबह - शाम 6:40 से रात 8:52
  • चौथ तिथि - सुबह 3:24 से 5 नवंबर सुबह 5:14 तक
  • चंद्रमा का उदय - 4 नवंबर रात 8.16 से 8:52 तक