Advertisment

ईसाई धूमधाम से मनाते है ईस्टर का जश्न, जानें क्यों गिफ्ट किये जाते है रंग-बिरंगे अंडे

एक अप्रैल को पूरी दुनिया में ईसाईयों का महत्वपूर्ण फेस्टिवल ईस्टर मनाया जाता है। देश-विदेश में रविवार को ईस्टर का जश्न धूमधाम से मनाया जाता है।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
ईसाई धूमधाम से मनाते है ईस्टर का जश्न, जानें क्यों गिफ्ट किये जाते है रंग-बिरंगे अंडे

ईस्टर (PTI)

एक अप्रैल को पूरी दुनिया में ईसाईयों का महत्वपूर्ण फेस्टिवल ईस्टर मनाया जाता है। देश-विदेश में रविवार को ईस्टर का जश्न धूमधाम से मनाया जाता है।

Advertisment

यह त्यौहार क्रूस पर चढ़ाए जाने के तीन दिन बाद ईसा मसीह के फिर से जिंदा हो जाने की याद में मनाया जाता है। इस दिन लोग ईस्टर की प्रार्थना सभा में भाग लेते है और अपना उपवास समाप्त तोड़ते है।

इसे परिवारों में एक पारंपरिक ईस्टर नाश्ता तैयार किया जाता है, जिसमें 'अप्पम', 'चिकन स्टू', 'बीफ रोस्ट', 'डक करी', 'स्ट्रीम्ड बनानाज', 'एग करी' और 'केक' जैसे व्यंजन शामिल होते हैं।

ईस्टर जिसे ग्रीक, लैटिन में पाश्चा भी कहा जाता है, यह दुनियाभर के ईसाइयों के लिए एक बेहद खास दिन होता है। गुड फ्राइडे के दिन सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन यानी ईस्टर को यीशु फिर से जीवित हो गए थे।

Advertisment

और पढ़ें: सुपरस्टार महेश बाबू ने कहा, 'आई डॉन्ट नो' को एंथम बनाएं'

जीसस ने लोगों को माफ करने का पाठ पढ़ाया लेकिन लोगों ने ही उन्हें सूली पर चढ़ा दिया। यीशु मसीहा ने मरने से पहले सबको माफ़ कर दिया था। जीसस ने क्रूस पर खून बहा कर मनुष्यों के पापों का प्रायश्चित किया।

जीसस को जिस दिन सूली पर चढ़ाया गया, उसे गुड फ्राइडे कहा जाता है। इसके दो दिन बाद जीसस फिर से जीवित हो गए। लोगों में नई उम्मीद जाएगी और इसे ईस्टर मनाया जाता है।

Advertisment

ईस्टर के दिन अंडे को एक शुभ स्मारक माना जाता है। कहीं चित्रकारी, कहीं सजाकर और इसे गिफ्ट के रूप में दिया भी जाता है। यह जीवन में नया उत्साह और जीवन जीने के लिए नए उमंग से भरने का संदेश देता है।

केरल में भी ईस्टर का जश्न धूमधाम से मनाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में केरल में शराब की बिक्री जोरों पर होती है। केरल की 3.34 करोड़ आबादी में 61.41 लाख लोग ईसाई धर्म के हैं।

और पढ़ें: अजय देवगन की 'रेड' बॉक्स ऑफिस पर हिट, 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म

Advertisment
 

Source : News Nation Bureau

Happy Easter Jesus Christ
Advertisment
Advertisment