.

आपके घर में लगा है तुलसी का पौधा तो जरूर पढ़ें ये खबर

इसके अलावा तुलसी का पेड़ लगाने का शुभ दिन भी होता है। घर में तुलसी का पौधा लगाने का सबसे उत्तम महीना कार्तिक का होता है।

News Nation Bureau
| Edited By :
13 Mar 2018, 11:22:33 PM (IST)

मुंबई:

आपने अक्सर देखा होगा कि लोगों के घरों तुलसी का पेड़ जरूर होता है। हिंदु धर्म में तुलसी के पत्तों का काफी महत्व है। ऐसी मान्यता है कि रविवार को तुलसी नहीं तोड़ी जाती हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों है...

लोगों का कहना है कि रविवार का दिन भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। इसीलिए इस दिन तुलसी नहीं तोड़ी जाती, क्योंकि भगवान विष्णु को तुलसी प्रिय होती हैं।

भगवान विष्णु को तुलसी प्रिय बनाने का श्रेय गणेश जी को जाता है। उनके वरदान से ही कलयुग में तुलसी भगवान विष्णु और कृष्ण की प्रिय होने के साथ-साथ जगत को जीवन और मोक्ष देने वाली भी बनी।

तुलसी को तोड़ने ही नहीं, बल्कि इसे लगाने और पूजा में इस्तेमाल करने को लेकर भी कई मान्यताएं प्रचलित हैं। इस घर के आंगन में यानि बीचोबीच में लगाना चाहिए।

इसके अलावा तुलसी का पेड़ लगाने का शुभ दिन भी होता है। घर में तुलसी का पौधा लगाने का सबसे उत्तम महीना कार्तिक का होता है।

ये भी पढ़ें: बेटी के किसिंग सीन पर भड़की मां, 'तू आशिकी' के सेट पर हंगामा