.

सही दिशा में लगाए मनी प्लांट का पौधा और हो जाए मालामाल, जानें इसके और फायदे

अगर आपने मनी प्लांट को गलत दिशा में रखा है तो आपको लाभ होने के बजाय नुकसान होने लगता है। इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

News Nation Bureau
| Edited By :
26 Jun 2018, 12:22:34 PM (IST)

नई दिल्ली:

मनी प्लांट का पेड़ लोग अपने घरों में सुंदरता के साथ ही पैसों की बढ़ोतरी के लिए लगाते है। कहा ये जाता है कि मनी प्लांट का पौधा घर में पॉजिटिव एनर्जी लाता है। लेकिन ज्यादातार लोग को यह नहीं पता होता है कि इसे किस दिशा में लगाना चाहिए। इसीलिए ज़रूरी है कि मनी प्लांट को सही दिशा में लगाया जाए।

वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर आपने मनी प्लांट को गलत दिशा में रखा है तो आपको लाभ होने के बजाय नुकसान होने लगता है। इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

आइये हम आपको बताते मनी प्लांट के पौधे को किस दिशा में रखना चाहिए-

1. मनी प्‍लांट को कभी भी घर के बाहर ना लगाएं। मान्यता है कि इसे सिर्फ घर के अंदर लगाने से ही लाभ होता है।

2. इसे हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं और पूर्व-पश्चिम दिशा में ना लगाएं। दक्षिण-पूर्व दिशा हमेशा भगवान गणेश की होती है, इसीलिए इस जगह पौधा लगाने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।

और पढ़ें: घर-ऑफिस में गुड लक के लिए क्यों रखते हैं लाफिंग बुद्धा, जानें उनकी हंसी का राज

3. मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में ना रखें, इस दिशा में इसे रखने से आर्थिक नुकसान की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही रिश्तों पर भी निगेटिव असर पड़ता है।

4. दक्षिण-पूर्व दिशा हमेशा भगवान गणेश की होती है, इसीलिए इस जगह पौधा लगाने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।

5. मनी प्लांटइ को कभी भी सूखने ना दें क्योंकि पौधे का सूख जाना घर के लिए अच्छा नहीं होता है। जब भी इसकी पत्तियां हल्की होने लगे तो फटाफट निकाल दें।

6. ऐसा भी माना जाता है कि हमेशा मनी प्लांट की पत्तियां ऊपर की तरफ बढ़नी चाहिए, कभी भी नीचे जमीन को नहीं छूनी चाहिए।

और पढ़ें: बिल्लियों के रास्ता काटने पर रुक जाते हैं लोग? जानें अंधविश्वास का सच