X

यहां देखिए, नासा के 'जूनो' ने कैद की जूपिटर की ये शानदार तस्वीरें

News Nation Bureau New Delhi 13 July 2017, 03:13:40 PM
Follow us on News
jupiter

नासा का स्पेसक्राफ्ट जूनो 5 जुलाई को जूपिटर पर पहुंच गया है। जूपिटर की कक्षा में रहते हुए जूनो ने इस गृह की कुछ नई तस्वीरें क्लिक की हैं। जूनो ने जूपिटर की नई तस्वीरें क्लिक करके नासा में भेजी हैं। एयरक्राफ्ट ने जूपिटर की निकटतम सीमा की शानदार तस्वीरें क्लिक की हैं।

jupiter

सेंटोनियो के साउथवेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट के जूनो प्रिंसिपल इन्वेस्टीगेटर स्कॉट बोलटन ने कहा, 'सैकड़ों सालों से वैज्ञानिक इस गृह के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि अब हमारे पास इस ग्रुप की बेहतरीन तस्वीरें हैं।

jupiter

इन तस्वीरों को आप missionjuno.swri.edu/junocam/processing पर जाकर देख सकते हैं। जूपिटर के लाल स्पॉट्स 1830 से देखे जा रहे थे। इस साल अप्रैल में इन लाल स्पॉट्स की चौड़ाई 16,350 किमी नापी गई थी। यह वर्तमान में सिकुड़ते नजर आ रहे हैं।

jupiter

बोलटन ने कहा कि वैज्ञानिक अब इस बात का अंदाजा आसानी से लगा पाएंगे कि आखिर इन तूफानों की वजह क्या है। फिलहाल और तस्वीरें आने का इंतजार है इसके बाद यह स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

jupiter

बता दें कि जूनो को 2011 में लॉन्च किया गया था। इसके 5 साल बाद इसने काम करना शुरू किया है। यह दोबारा से सितंबर में शुरू किया जाएगा।

Top Story