X

भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानियों को किया गया सम्मानित, देखें तस्वीरें

News Nation Bureau New Delhi 09 August 2017, 08:00:59 PM
Follow us on News
भारत छोड़ो आन्दोलन

भारत छोड़ो आन्दोलन, दूसरे विश्वयुद्ध के समय 7 अगस्त 1942 को आरम्भ किया गया था।यह एक आन्दोलन था जिसका लक्ष्य भारत से ब्रिटिश साम्राज्य को समाप्त करना था। यह आंदोलन महात्मा गांधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुंबई अधिवेशन में शुरू किया गया था। यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान विश्वविख्यात काकोरी कांड के ठीक सत्रह साल बाद 9 अगस्त सन 1942 को गांधीजी के आह्वान पर समूचे देश में एक साथ आरम्भ हुआ।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया। राष्ट्पति रामनाथ कोविंद ने कुछ ही दिन पहले देश के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।

प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया।

सरकार ने इस मौके को खास बनाने के लिए बड़ी तैयारी की।

आज 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं सालगिरह है। इसे अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है। सरकार ने इस मौके को खास बनाने के लिए बड़ी तैयारी की।

पीएम मोदी हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गृह मंत्री राजनाथ

इस मौके पर हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे।

Top Story