X

PICS: गुजरात में भीषण बाढ़ में फंसे लोग, राहत दल ने यूं बचाया

News Nation Bureau New Delhi 25 July 2017, 08:38:38 PM
Follow us on News
गुजरात में बाढ़

गुजरात का नासकांठा, साबरकांठा, आणंद, पाटन और वलसाड़ जिला भीषण बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बड़े स्तर पर राहत व बचाव कार्य जारी है।

गुजरात में बाढ़

बाढ़ में फंसे लोगों को राहत दल ने हेलिकॉप्टर से बचाया। रस्सी के सहाने उन्हें ऊपर खींचा गया। क्षेत्र में अभी कई और लोगों के फंसे होने की संभावना है।

गुजरात में बाढ़

बाढ़ ग्रस्त इलाके से लोगों को बचाकर सुरक्षित कैंप में शिफ्ट किया जा रहा है। लगातार हो रही बारिश के बाद यहां पर ऐसे हालात बन गए हैं।

गुजरात में बाढ़

साबरमती नदी का पानी सामान्य जलस्तर से काफी ऊपर चला गया है, जिसके चलते पूरे राज्य के उत्तरी और सौराष्ट्र इलाकों में भीषण बाढ़ के हालात बन गए हैं।

गुजरात में बाढ़

कई गांव गुजरात में टापू बन गए हैं वहीं लोगों के मवेशियों की जाने जा रही हैं। एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए लिए भी लोगों के पास साधन नहीं है।

गुजरात में बाढ़

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुजरात का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए अनुरोध किया था। इसके बाद पीएम मोदी राष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह के बाद गुजरात पहुंचे और निरीक्षण किया।

पीएम मोदी बाढ़ पर समीक्षा बैठक लेते हुए

हवाई सर्वेक्षण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बाढ़ राहत की समीक्षा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में मुख्यमंत्री विजय रुपानी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Top Story