X

बिहार में बाढ़ की वजह से 41 लोगों की मौत, फोटो में देखें बदहाल जिंदगी

News Nation Bureau New Delhi 14 August 2017, 09:55:44 PM
Follow us on News
बिहार में बाढ़

नेपाल में सप्ताह भर से हो रही बारिश की वजह से बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। बाढ़ की चपेट में आकर अब तक 41 लोग काल की मौत हो चुकी है।

बिहार में बाढ़

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया तथा अधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

बिहार में बाढ़

बिहार के पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों के हवाई सर्वेक्षण के बाद पटना पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा, 'नदियों के तेज प्रवाह और अत्यधिक बारिश के कारण हालत बिगड़े हैं। कई ऐसे क्षेत्रों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, जहां कोई उम्मीद भी नहीं कर सकता।'

बिहार में बाढ़

उन्होंने कहा, 'बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य चल रहे हैं, जल्द ही बाढ़ राहत शिविर खोले जाएंगे। हेलीकॉप्टर से पीड़तों के बीच खाने के पॉकेट गिराए जा रहे हैं।'

बिहार में बाढ़

नेपाल की तराई और सीमांचल क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार के 38 जिलों में से 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।

बिहार में बाढ़

नीतीश ने कहा, 'सबसे अधिक अररिया, किशनगंज और पूर्णिया के क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। इन स्थानों पर सड़कें और पुल-पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।'

बिहार में बाढ़

मंगलवार को आपदा प्रबंधन, सड़क निर्माण तथा ग्रामीण कार्य विभागों के अधिकारी तथा सभी संबंधित जिलाधिकारी स्थिति का जायजा लेंगे।

Top Story