X

PICS: मौनी रॉय का स्टाइलिश लुक, बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस को यूं दे रही हैं टक्कर

News Nation Bureau New Delhi 12 August 2018, 09:59:20 PM
Follow us on News
मौनी रॉय (इंस्टाग्राम)

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरेंगी। वह अक्षय कुमार स्टारर मूवी 'गोल्ड' में नजर आएंगी। यह फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज हो रही है। एक तरफ मौनी और अक्षय फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ मौनी का स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है। फैंस का कहना है कि बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर देंगी।

मौनी रॉय (इंस्टाग्राम)

एक प्रमोशन इवेंट में मौनी ने डल ग्रे कलर की साड़ी पहनी थी, जो उनके ऊपर खूब फब रही थी।

मौनी रॉय (इंस्टाग्राम)

मौनी ने कई फेमस टीवी सीरियल्स में काम किया है। उन्होंने 2007-08 में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से टीवी डेब्यू किया था। इसके बाद वह 2011–14 में 'देवों के देव...महादेव' में सति का किरदार निभाकर चर्चा में आईं।

मौनी रॉय (इंस्टाग्राम)

फिर उन्होंने 2015 में 'नागिन' सीरियल में शिवन्या का रोल निभाया, जो लोगों को खूब पसंद आया। इस शो ने उन्हें रातोंरात मशहूर बना दिया।

मौनी रॉय (इंस्टाग्राम)

मौनी रॉय सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं।

मौनी रॉय (इंस्टाग्राम)

इन दिनों मौनी रॉय (32) की चारो तरफ खूब चर्चा हो रही है, क्योंकि उन्हें एक के बाद एक बड़ी फिल्में ऑफर हो रही हैं। वह अक्षय कुमार के साथ 'गोल्ड' फिल्म के अलावा मल्टीस्टारर मूवी 'ब्रह्मास्त्र' में भी दिखेंगी, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार काम कर रहे हैं।

मौनी रॉय (इंस्टाग्राम)

इसके अलावा वह जॉन अब्राहम के साथ रॉ (रोमियो अकबर वॉल्टर) में काम करेंगी। कुछ दिनों पहले ही उन्हें राजकुमार राव के अपोजिट साइन किया गया है। वह 'मेड इन चाइना' में उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी। फैंस का कहना है कि उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत बेहतरीन तरीके से की है।

Top Story