'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'दया बेन' के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, देखें फोटो
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अपनी अनोखी अदा और गरबे से सबको लोट-पोट करने वाली दया बेन यानी की दिशा वकानी के घर एक नया मेहमान दस्तक देने वाला है। अभी हाल ही में उनकी गोद भराई (बेबी शावर सेरेमनी) की रस्म पूरी की गई है।
बताया जा रहा ही कि दिशा की गोद भराई रस्म उनके मुंबई पोवई स्थित घर पर दो दिन तक मनाई गई। जिसमें एक दिन सांझी सेरेमनी और दूसरे दिन श्रीमंत विधि सेरेमनी रही।
40 साल की दिशा गोदभराई की रस्म में अपने पारंपरिक पहनावे में काफी सुंदर नजर आ रही थीं। उन्होंने इस मौके पर एक खूबसूरत साड़ी के साथ मांग टीका, नेकलेस, चूड़ियां साथ ही ताज़े फूलों से बनी कान की बालियां पहन रखी थी।
इस मौके पर उनके कुछ खास दोस्त, फैमिली मेंबर और 'तारक मेहता उल्टा चश्मा' की टीम मौजूद रही।
शो के सभी स्टार कास्ट ने सेरेमनी के बाद क्लब हॉउस पर लंच किया।
दिशा की शादी 24 नवंबर 2015 को मुंबई में बेस्ड अकाउंटेंट मयूर पांड्या से हुई थी।
दिशा ने टीवी सीरियल के अलावा फिल्मों में भी काम किया है जिसमें जोधा अकबर, लव स्टोरी 2050, मंगल पांडे: द राइजिंग और देवदास जैसे फिल्मों में अभिनय किया है।
हालांकि दिशा को घर-घर पहचान और शोहरत 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से मिला है। इस सीरियल से वो साल 2008 में जुड़ी थी। अभी उन्होंने प्रेग्नेंसी की वजह से इस सीरियल से ब्रेक ले रखा है।
तारक मेहता में दिशा के पति का किरदार निभाने वाले जेठालाल गड़ा के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है।
दिशा को हर घर में 'दया बेन' के नाम से जाना है जाता है। दर्शक उनका अनोखा गरबा और हंसी काफी एंजॉय करते है।
Top Story
-
'आज पाकिस्तान के आंतक का टायर पंचर हो गया है', गुजरात के आणंद में गरजे PM मोदी
-
बृजभूषण सिंह का कैसरगंज से टिकट कटना तय! जानें किसे उम्मीदवार बना सकती है BJP
-
WBBSE Madhyamik 10th Result 2024: पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 2024 जारी, चंद्रचूड़ सेन ने 99% स्कोर के साथ किया टॉप
-
दिल्ली महिला आयोग से 223 कर्मचारियों को हटाने का आदेश, जानें LG विनय सक्सेना ने क्यों लिया एक्शन
-
Stock Market Opening: शेयर बाजार में गिरावट के बाद सुधार, सेंसेक्स 74600 के पार, निफ्टी में भी तेजी
-
Amazon Great Summer Sale शुरू, सिर्फ इन्हें मिलेगा सस्ते में सारा सामान