'शेप ऑफ यू' सिंगर Ed Sheeran ने कॉन्सर्ट से पहले सेलेब्स के साथ की पार्टी, देखें PICS
'शेप ऑफ यू' हिटमेकर एड शीरन ने मुंबई में बॉलीवुड हस्तियों शाहरुख खान, फराह खान और शाहिद कपूर के साथ पार्टी की। फराह खान की पार्टी में ब्रिटिश गायक, गीतकार और संगीतकार शीरन कैजुअल अंदाज में नजर आए। वह कमौफ्लेज पैंट्स के साथ चश्मे पहने हुए थे।
पार्टी में शामिल हुए कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। एक वीडियो में फराह शीरन के साथ 'शेप ऑफ यू' के साथ थिरकती नजर आ रही हैं।
शीरन अपने डिवाइड अल्बम एशिया टूर के हिस्से के रूप में भारत आए हुए थे।
इस कॉन्सर्ट को बुकमाइशो और पीआर वर्ल्डवाइड संयुक्त रूप से आयोजित किया था, जो जियो ब्रांदा-कुर्ला स्थित गार्डेंस कॉम्प्लेक्स में हुआ। यह कार्यक्रम उनके तीसरे स्टूडियो अल्बम (डिवाइड) के समर्थन में था।
इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा, मीरा राजपूत, सुशांत सिंह राजपूत, कृति सैनन, भूमि पेडणेकर, आफताब शिवदासानी और नेहा धूपिया सहित कई हस्तियां शामिल हुईं।
शाहरुख खान भी फराह खान की पार्टी में शामिल हुए। फराह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीर शेयर की।
Top Story
-
LSG vs MI : मार्कस स्टोइनिस बने लखनऊ के संकटमोचन, मुंबई को 4 विकेट से दी मात
-
गुरुग्राम से राज बब्बर तो कांगड़ा से आनंद शर्मा होंगे उम्मीदवार, कांग्रेस की नई लिस्ट में इन दिग्गजों के नाम
-
3 हजार से ज्यादा MMS वायरल...किसी भी महिला को नहीं बख्शा, ये रहा प्रज्वल रेवन्ना की काली कहानी का पूरा सच!
-
Rahul Gandhi's education: कितने पढ़े-लिखे हैं राहुल गांधी? इसलिए नाम बदलकर की थी पढ़ाई
-
PM Modi Salary: कितनी है प्रधानमंत्री मोदी की सैलरी और संपत्ति? जानकर रह जाएंगे हैरान
-
क्या आरक्षण 2024 के चुनाव का सबसे अहम मुद्दा बन गया है? बहस तो इसी ओर कर रही इशारा