X

#DeepVeer रिसेप्शन पार्टी: इंटरनेट पर छा गया रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण का हटके लुक

News Nation Bureau New Delhi 02 December 2018, 10:01:56 AM
Follow us on News
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (फोटो: इंस्टाग्राम)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने शनिवार को मुंबई में तीसरी रिसेप्शन पार्टी आयोजित की। इस पार्टी में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, महेंद्र सिंह धोनी, अनुष्का शर्मा, करण जौहर समेत फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। वहीं, दीपवीर (#DeepVeer) भी एक अलग लुक में नजर आएं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (फोटो: इंस्टाग्राम)

खबरों की मानें तो होटल द ग्रैंड हयात में हुई इस पार्टी में करीब 800 लोगों को इनवाइट किया गया था। वहीं, अब तक शादी के जितने भी फंक्शन हुए, उनमें रणवीर-दीपिका कल एकदम अलग अंदाज में नजर आएं। दोनों के लुक्स के बारे में खूब चर्चा हो रही है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (फोटो: इंस्टाग्राम)

इस रिसेप्शन पार्टी में अमिताभ बच्चन की पूरी फैमिली, शाहरुख खान, रेखा, शिल्पा शेट्टी, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, जाह्नवी कपूर, हेमा मालिनी, ऋतिक रोशन, कैटरीना कैफ, सचिन तेंदुलकर की पूरी फैमिली, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान, सारा खान, संजय दत्त समेत तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।

रणवीर-दीपिका की पार्टी में शामिल हुईं फिल्मी हस्तियां (फोटो: इंस्टाग्राम)

दिलचस्प बात यह रही कि इस पार्टी में वे लोग भी शामिल हुए, जिनके आने की उम्मीद कम ही बताई जा रही थी। फैंस को तब हैरानी हुई, अनुष्का शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी भी रिसेप्शन पार्टी में शरीक हुए, क्योंकि इन दोनों का ही नाम अतीत में रणवीर और दीपिका के साथ जुड़ चुका है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (फोटो: इंस्टाग्राम)

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का लुक फैंस को काफी पसंद आया। रणवीर ब्लैक कलर के सूट में काफी हैंडसम लगे। वहीं, दीपिका रेड कलर के गाउन में कहर ढा रही थीं।

Top Story