X

Vogue मैगजीन के लिए प्रियंका चोपड़ा ने कराया फोटोशूट, देखें तस्वीरें

News Nation Bureau New Delhi 07 September 2017, 08:45:42 AM
Follow us on News
प्रियंका चोपड़ा ने मैगजीन के लिए कराया फोटोशूट (इंस्टाग्राम फोटो)

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेर चुकी प्रियंका चोपड़ा ने मैगजीन के कवर पेज पर फोटोशूट कराया है। इन तस्वीरों में वह बेहद हॉट और स्टनिंग लग रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा (इंस्टाग्राम फोटो)

प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में उनके बोल्ड अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा (इंस्टाग्राम फोटो)

35 साल की एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें उनका दिलकश अंदाज देख कोई भी दीवाना हो जाएगा।

प्रियंका चोपड़ा (इंस्टाग्राम फोटो)

बता दें कि बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' जल्द ही राकेश शर्मा की बायोपिक में 'दंगल' स्टार आमिर खान की बीवी के रोल में नजर आ सकती हैं। 'सारे जहां से अच्छा' फिल्म में आमिर खान अंतरिक्ष यात्री के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल 2018 में शुरू होगी।

प्रियंका चोपड़ा (इंस्टाग्राम फोटो)

वहीं प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम करने की तैयारी में है। हाल ही में खबरें आई थी कि वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुस्ताखियां' में नजर आएंगी। वैसे प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड फिल्म 'इसंट इट रोमांटिक' की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने न्यूयॉर्क में फिल्म के कुछ सीन्स शूट किए थे।

Top Story