X

PHOTOS: अनिल कपूर की तरह लखनऊ का मिस्टर इंडिया भी है झक्कास

News Nation Bureau New Delhi 16 December 2017, 09:05:15 AM
Follow us on News
जितेश सिंह देव (इंस्टाग्राम फोटो)

लखनऊ के जितेश सिंह देव ने पीटर इंग्लैंड मिस्टर इंडिया 2017 का खिताब अपने नाम किया। वह अब मिस्टर वर्ल्ड 2020 में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। सोशल मीडिया के खासा एक्टिव रहने वाले जितेश की फोटोज देखने के बाद सब यही कहेंगे ​कि वह किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लग रहे हैं। जितेश ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह बेहद स्टनिंग लुक में नजर आ रहे हैं।

जितेश सिंह देव (इंस्टाग्राम फोटो)

मिस्टर इंडिया को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने विजेता ट्रॉफी से सम्मानित किया।

जितेश सिंह देव (इंस्टाग्राम फोटो)

प्रतियोगिता के फाइनल में 17 कंटेस्टेंट पहुंचे थे, जिसमें फ‌र्स्ट रनर अप अभि खजूरिया और सेकेंड रनर अप पवन राव रहे।

जितेश सिंह देव (इंस्टाग्राम फोटो)

खिताब जीतने के बाद देव ने अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की।

जितेश सिंह देव (इंस्टाग्राम फोटो)

देव ने कहा कि मैंने कुछ भी सोचा नहीं था, लेकिन हां, मुझे खुद पर यकीन था। विश्वास की ताकत आपको हमेशा प्रेरित करती है। जब मेरा नाम पुकारा गया तो मैं निशब्द हो गया।

जितेश सिंह देव (इंस्टाग्राम फोटो)

देव ने आगे कहा,'खिताब जीतने के साथ जिम्मेदारी बढ़ जाती है। मिस्टर वर्ल्ड प्रतियोगिता कठिन होने जा रही है। अभी मैं इस पल का आनंद ले रहा हूं, लेकिन कल से नयी यात्रा शुरू होगी और मुझे कड़ी मेहनत करनी है।'

जितेश सिंह देव (इंस्टाग्राम फोटो)

बता दें जितेश सिंह देव लखनऊ के रहने वाले हैं और पेशे से एक्टर हैं। जितेश ने अपनी स्कूली पढ़ाई सिटी मॉनेसरी स्कूल लखनऊ से पूरी की है।

जितेश सिंह देव (इंस्टाग्राम फोटो)

खिताब जीतने के बाद देव ने अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की।

जितेश सिंह देव (इंस्टाग्राम फोटो)

बता दें जितेश सिंह देव लखनऊ के रहने वाले हैं और पेशे से एक्टर हैं। जितेश ने अपनी स्कूली पढ़ाई सिटी मॉनेसरी स्कूल लखनऊ से पूरी की है।

जितेश सिंह देव (इंस्टाग्राम फोटो)

जितेश ने इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है।

जितेश सिंह देव (इंस्टाग्राम फोटो)

जितेश सिंह देव से जब पूछा गया कि वो किस ब्यूटी क्वीन के साथ डेट पर जाना चाहते हैं तो उनका सिर्फ एक ही जवाब था, मानुषी छिल्लर। बता दें मानुषी छिल्लर 2017 की विश्व सुंदरी का खिताब विजेता हैं।

Top Story