X

फिट रहने के लिए आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण करती है योगा

News Nation Bureau New Delhi 18 June 2017, 11:30:42 AM
Follow us on News
दीपिका पादुकोण

हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग का मतलब है जोड़ना। जीवात्मा का परमात्मा से मिल जाना, पूरी तरह से एक हो जाना ही योग है। योग दिवस मनाने का मकसद योग से दीर्घ आयु प्रदान करना है। योग भारतीय ज्ञान की पांच हजार वर्ष पुरानी शैली है। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर हॉलीवुड सेलेब्स तक फिट रहने के लिए योग और मेडिटेशन करते। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत से लेकर फिटनेस क्वीन बिपाशा बसु की योग करते हुए तस्वीरें।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा फिट और शेप में रहने के लिए योग करतीं है। एक्ट्रेस ने योग को प्रमोट और उससे जुड़े हुए डीवीडी रिलीज किये। योग ट्रेनिंग प्रोग्राम में अभिनेत्री योग आसान करते हुए नजर आ चुकी है।

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु एक्टिंग के आलावा फिटनेस के लिए भी जानी जाती है। अपनी बेहतरीन फिटनेस और शेप के लिए एक्ट्रेस योग और जिम को श्रेय देती है। बिपाशा फिटनेस टिप्स अपने फैंस के साथ भी शेयर करती है। बिपाशा ने 2011 में अपनी पहली फिटनेस डीवीडी लव योरसेल्फ और ब्रेक फ्री लॉन्च की थी। 2014 में अनलीश डीवीडी रिलीज की जिसमे ट्रेनिंग रूटीन के बारे में बताया गया था।

करीना कपूर खान

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान भी योग प्रैक्टिस करती है। तैमूर को जन्म देने के बाद करीना एक बार फिट रहने के लिए योग और जिम करती है।

लारा दत्ता

लारा दत्ता रोजाना नियमित रूप से पयोग प्रैक्टिस करती है। उनका अपना खुद का यूट्यूब चैनल भी है जिसमे वे योग सिखाती है। प्रेग्नन्सी के वक़्त लारा की पैरेंटल योग करते हुए तस्वीरें और वीडियो आई थी।

नर्गिस फाखरी

रॉकस्टार अभिनेत्री नर्गिस फाखरी फिट रहने के लिए योग करती है। वे सोशल मीडिया पर योग करते हुए तस्वीरें फैंस के साथ भी साझा करती है।

आलिया भट्ट

एक्ट्रेसस आलिया भट्ट का टीनऐज टाइम में वजन ज्यादा था। फिट और शेप में रहने के लिए योग और सही खान पान की मदद से आलिया शेप में आई।

इलियाना

इलियाना भी फिट और खूबसूरत दिखने के लिए नियमित रूप से योग करती है।अभिनेत्री का फिट और शेप में रहने का सीक्रेट योग है।

मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा 40 साल की होने के बाद भी बेहद फिट है। अभिनेत्री अपने इंस्टा अकाउंट पर योग,एक्सरसाइज करते हुए तस्वीरें साझा करती रहती है।

दीपिका पादुकोण

अपनी खबूसूरती से जलवे बिखरने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने एक्टिंग के साथ फिटनेस और शेप के लिए जानी जाती है। दीपिका की फिटनेस का राज़ योगा है।

Top Story