ईशा देओल ने अनाउंस किया बेटी का नाम, ऐश्वर्या की 'आराध्या' से है मिलता-जुलता
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी हाल ही में माता-पिता बने हैं। ईशा ने बेटी को जन्म दिया और अब उनकी नन्ही परी का नाम भी सामने आ चुका है।
बॉलीवुडलाइफ.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, ईशा और भरत ने अपनी बेटी का नाम राध्या रखा है। इसका अर्थ है अराधना या पूजा करना। बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी नाम आराध्या है, जो राध्या से काफी मिलता-जुलता है।
गौरतलब है कि ईशा ने साल 2012 में भरत से शादी की थई। लेकिन कुछ वक्त पहले उन्होंने गोदभराई में दोबारा सात फेरे लिए।
ईशा ने इसकी वजह बताई कि जब पहली बार शादी हुई थी तो तिरुपति से पंडित आए थे, जिन्होंने तमिल भाषा में ही मंत्रोचारण किया था। किसी को कुछ समझ न आने की वजह से दोबारा शादी की।
वहीं दूसरी तरफ हेमा मालिनी दूसरी बार नानी बनी हैं। दरअसल उनकी छोटी बेटी अहाना देओल ने साल 2015 में बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम डेरिन वोहरा है।
Top Story
-
LSG vs MI : मार्कस स्टोइनिस बने लखनऊ के संकटमोचन, मुंबई को 4 विकेट से दी मात
-
गुरुग्राम से राज बब्बर तो कांगड़ा से आनंद शर्मा होंगे उम्मीदवार, कांग्रेस की नई लिस्ट में इन दिग्गजों के नाम
-
3 हजार से ज्यादा MMS वायरल...किसी भी महिला को नहीं बख्शा, ये रहा प्रज्वल रेवन्ना की काली कहानी का पूरा सच!
-
Rahul Gandhi's education: कितने पढ़े-लिखे हैं राहुल गांधी? इसलिए नाम बदलकर की थी पढ़ाई
-
PM Modi Salary: कितनी है प्रधानमंत्री मोदी की सैलरी और संपत्ति? जानकर रह जाएंगे हैरान
-
क्या आरक्षण 2024 के चुनाव का सबसे अहम मुद्दा बन गया है? बहस तो इसी ओर कर रही इशारा