IFFM 2017 PHOTOS: मेलबर्न में ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या संग फहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस को आम से लेकर खास हर कोई अपने अपने अंदाज में मनाता है। बॉलीवुड हस्तियां भी आजादी के जश्न को मनाने मे कहां पीछे रहने वाली हैं। जी हां मेलबर्न में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ बेहद ही शानदार लुक में दिखीं।
इस दौरान उन्होंने और उनकी बेटी ने भारतीय ध्वज भी लहराया। इसके साथ ही ऐश ने आईएफएफएम 2017 के कार्यक्रम आजादी के 70 वर्ष पूरे होने के जश्न के दौरान राष्ट्रगान भी गाया।
ऐश्वर्या ने इस सम्मान के लिए मेलबर्न का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है, मैं दिल से आप सब को धन्यवाद देती हूं। आपने आज मुझे इतना महत्वपूर्ण और प्यार भरा अनुभव दिया है। मैं और मेरी बेटी आराध्या इसे जिंदगी भर याद रखेंगे।
इवेंट के दौरान ऐश्वर्या और आराध्या स्टेज पर बेहद शानदार लग रही थीं।
ऐश्वर्या राय ने इस इवेंट में व्हाइट कलर का अनारकली सूट पहना था।
हाल ही में ऐश्वर्या राय पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ इलाहाबाद पहुंची थीं। उनके साथ ऐश की बेटी वृंदा और भाई आदित्य राज भी थे।
ऐश्वर्या अपने पिता कृष्णराज राय की अस्थियां संगम में विसर्जित करने के लिए गई थीं।
Top Story
-
गुरुग्राम से राज बब्बर तो कांगड़ा से आनंद शर्मा होंगे उम्मीदवार, कांग्रेस की नई लिस्ट में इन दिग्गजों के नाम
-
3 हजार से ज्यादा MMS वायरल...किसी भी महिला को नहीं बख्शा, ये रहा प्रज्वल रेवन्ना की काली कहानी का पूरा सच!
-
LSG vs MI : मुंबई इंडियंस नहीं दिखा पाई बल्ले से दम, लखनऊ को मिला 145 रनों का लक्ष्य
-
PM Modi Salary: कितनी है प्रधानमंत्री मोदी की सैलरी और संपत्ति? जानकर रह जाएंगे हैरान
-
LSG vs MI : क्विंटन डी कॉक हुए बाहर, तो मुंबई की प्लेइंग-11 में स्टार खिलाड़ी की वापसी
-
क्या आरक्षण 2024 के चुनाव का सबसे अहम मुद्दा बन गया है? बहस तो इसी ओर कर रही इशारा