X

आराध्या ने दादी जया को खिलाया केक, बिग बी ने कहा- बेटियां ऐसी ही होती हैं...

News Nation Bureau New Delhi 20 November 2017, 09:25:22 AM
Follow us on News
आराध्या की बर्थडे पार्टी (फेसबुक)

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या 16 नवंबर को 6 साल की हो गईं। इस खास मौके पर शानदार बर्थडे पार्टी का आयोजन हुआ। इसमें बॉलीवुड सेलेब्स अपने बच्चों के साथ पहुंचे। वहीं बिग बी ने फेसबुक पर कई फोटोज शेयर की।

बिग बी ने शेयर की तस्वीर (फेसबुक)

अमिताभ बच्चन ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हमारी नन्हीं परी.. अपने जन्मदिन पर सुंदर ड्रेस में। अपनी दादी को बर्थडे केक खिलाने में पूरा ध्यान है..। यह देखकर पैरेंट्स को एक गर्व है.. लड़कियां ऐसी ही होती हैं।'

आराध्या के साथ अभिषेक और ऐश्वर्या (फेसबुक)

आराध्या की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स अपने स्टार किड्स के साथ शामिल हुए। शाहरुख खान, आमिर खान, शिल्पा शेट्टी और फराह खान समेत कई हस्तियां इस पार्टी में पहुंचीं।

आराध्या (फेसबुक)

बता दें कि आराध्या ऐसी स्टार किड हैं, जिनकी तस्वीरें देखने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। वह हर इवेंट में अपनी मां के साथ नजर आती हैं। जब आराध्या का जन्म हुआ था (16 नवंबर 2011) तो पापा अभिषेक ने उन्हें Audi A8 गिफ्ट की थी। उस समय कार की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए थी।

ऐश्वर्या अपनी मां और बेटी के साथ (इंस्टाग्राम)

आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या के बेहद करीब हैं। वह हर इवेंट में उनके साथ नजर आती हैं।

Top Story