X

PICS: बेबी बंप के साथ रैम्प वॅाक करती नजर आई नेहा धूपिया, पति अंगद ने भी दिया साथ

News Nation Bureau New Delhi 26 August 2018, 12:58:10 PM
Follow us on News
नेहा धूपिया-अंगद बेदी (फोटो-IANS)

अभिनेत्री नेहा धूपिया इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को खूब एंजॅाय कर रही है। हाल ही में उन्होंने अपने बेबी बंप के साथ रैम्प वॅाक करती नजर आई। शनिवार को लैक्में फैशन वीक 2018 के लिए नेहा ने पति अंगद के साथ रैम्प वॅाक किया। इस दौरान दोनों जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रहे थे साथ ही नेहा के चेहरे पर मां बनने की खुशी भी साफ दिखाई दे रही थी।

नेहा धूपिया-अंगद बेदी (फोटो-IANS)

नेहा और अंगद ने डिजायनर पायल सिंघल के लिए वॅाक किया था।

नेहा धूपिया-अंगद बेदी (फोटो-IANS)

अभिनेता अंगद बेदी से शादी करने के महज तीन महीने बाद नेहा धूपिया ने शुक्रवार को गर्भवती होने की घोषणा की थी। दोनों नई शुरुआत के लिए काफी उत्साहित हैं। अभिनेत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर यह घोषणा की।

नेहा धूपिया-अंगद बेदी (फोटो-IANS)

बीते कुछ समय से नेहा धूपिया की प्रेग्नेंसी को लेकर अलग-अलग कयास लगाये जा रहे थे लेकिन नेहा के यह खबर शेयर करने के बाद उनके लिए उनके फैंस बहुत खुश है।

नेहा धूपिया-अंगद बेदी (फोटो-IANS)

बता दें कि नेहा और अंगद ने बीते मई में दक्षिण दिल्ली के गुरुद्वारे में आनंद कारज समारोह में शादी की थी। जिसमें उनके परिवार और दोस्तों शामिल हुए थे।

नेहा धूपिया-अंगद बेदी (फोटो-IANS)

आखिरी बार नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज 'लस्ट स्टोरीज में नजर आई नेहा धूपिया काजोल की फिल्म 'हेलीकॉप्टर ऐला' में भी नजर आएंगी। वहीं अंगद फिल्म 'सूरमा' में दिखें थे।

Top Story