.

फूड स्ट्रीट का ब्रांड एंबेसडर बने संजीव कपूर, 3 नवंबर को आयोजित होगा WFI

लोकप्रिय शेफ संजीव कपूर को बुधवार को फूड स्ट्रीट का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया।

News Nation Bureau
| Edited By :
21 Sep 2017, 04:12:24 PM (IST)

नई दिल्ली:

लोकप्रिय शेफ संजीव कपूर को बुधवार को फूड स्ट्रीट का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। वर्ल्ड फूड इंडिया कार्यक्रम 3 नवंबर को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। वर्ल्ड फूड इंडिया संपूर्ण खाद्य प्रसंस्करण मूल्य श्रृंखला को कवर करने वाला तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय आयोजन है।

कपूर ने कहा, 'मैं फूड स्ट्रीट से जुड़कर काफी सम्मान महसूस कर रहा हूं। यह खाने के माध्यम से संस्कृतियों, विरासत और व्यवसाय को एक साथ लाता है। मैं इतने बड़े कार्यक्रम से जुड़कर काफी उत्साहित हूं। यह भारत में पहली बार हो रहा है और यह निश्चित रूप से हर भोजन प्रेमी के लिए खुशी की बात है।'

डेनमार्क वर्ल्ड फूड इंडिया का पार्टनर देश होगा, वहीं जर्मनी, इटली और नीदरलैंड फोकस देश होंगे। इसके अलावा 30 अन्य देशों ने अपने शामिल होनें की पुष्टि की हैं। इस सत्र में सुपर-फूड और जैविक खेती के भविष्य के बारे में चर्चा करने के लिए विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।

वर्ल्ड फूड इंडिया में की प्रदर्शनी 22,000 वर्ग मीटर तक में की जाएगी। भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय खाद्य कंपनियों के साथ खाद्य प्रवर्धन श्रृंखला - प्रोडक्शन, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, टेक्नोलॉजी, उपकरण, स्टोरेज, लॉजिस्टिक्स या रिटेल के साथ अपने सेवाओं का प्रदर्शन करेंगी।

इसे भी पढ़ें: Navratri 2017: नवरात्रि का रंग देखने के लिए करें इन जगहों का सफर