.

इन 4 फेस योगा से आप दूर कर सकती हैं अपने चेहरे की झुर्रियां

फेस योगा के जरिए आप चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों को रोककर कसावट ला सकते है।

News Nation Bureau
| Edited By :
12 Jun 2017, 05:56:10 PM (IST)

नई दिल्ली:

ये बात किसी से छुपी नहीं है कि योगा हमारे शरीर को खूबसूरत और मजबूत बनाता है। लेकिन शायद आपको इस बात की जानकारी नहीं है कि योगा के जरिए आप अपने चेहरे को भी जवां बनाए रख सकते है। फेस योगा के जरिए आप चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों को रोककर कसावट ला सकते है। ये डबल चिन आदि से भी छुटकारा दिलाती है। आइये जानते है कि कौन-कौन से फेस योगा आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं:-

काली मुद्रा

  • मुरझाये चेहरे को वापस से खिलखिलाहट से भरने के लिए आप काली मुद्रा ट्राई कर सकती है। आपने मां काली की विकराल रूप को तो देखा ही होगा। बस ठीक उसी तरह आप आंखे तरेरे हुए अपनी जीभ को बाहर निकाले। ये 30 सेंकेड की मुद्रा आपको पांच बार करनी चाहिए।
  • काली मुद्रा योगा करने से आंखों में जमा पानी और विषाक्त पदार्थ बाहर आ जाते है। इससे आंखें साफ हो जाती है और आंखों के नीचे की झुर्रियां गायब हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: भारत में 2025 तक मोटापे की जकड़ में होंगे 1.7 करोड़ बच्चे

स्माइल फिश फेस योगा

  • नाम की तरह ही ये योगा आपके चेहरे की स्माइल को भी खूबसूरत बना देगा। इसे करने के लिए आप आराम से घुटनों के बल बैठकर दोनों गालों को अंदर भींचकर चेहरे को मछली की तरह बना लें। ये 30 सेंकेड की मुद्रा आपको पांच बार करनी चाहिए।
  • इस स्माइल फिश फेस योगा को करने से चेहरे पर जमा एक्स्ट्रा फैट कम होता है। चेहरे की मसल्स टाइट हो जाती है जिससे रिंकल्स आदि की समस्या भी दूर हो जाती है।

हास्य योगा

  • लो जी इतना आसान सा। बस आपको जोर जोर से हंसना है। हंसने से शरीर की सभी मसल्स की एक्सरसाइज एक साथ हो जाती है।
  • जोर से हंसने के कारण फेफड़ों में ज्यादा ऑक्सीजन जाती है और खून को साफ कर देता है जिससे चेहरे पर निखार आ जाता है।

इसे भी पढ़ें: चमकते से चेहरे के लिए लगाए ये घरेलू फैसपैक,पाएं टैनिंग से छुटकारा

बलून योगा

  • घर में बच्चे हैं तो ये योगा तो आप जाने-अनजाने करते ही होंगे। बस अब इसे थोड़ा सा ध्यान से कर लीजिए। सांस को रोक कर 10 सेकेंड तक के लिए मुंह में हवा भर लें। ये 10 सेंकेड की मुद्रा आपको पांच बार करनी चाहिए।
  • इससे चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन ठीक होने लगता है जो मुहांसो और दाग-धब्बों आदि की समस्यायों से निजात दिलाता है। ये जॉ लाइन को भी ठीक रखता है और चेहरे के फैट की समस्या को भी खत्म कर देता है।

इसे भी पढ़ें: मजबूत नाखूनों के लिए बीयर थेरेपी के साथ अपनाये ये टिप्स