.

World Bicycle Day 2018: उपराष्ट्रपति ने साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी, दिल्ली को मिली स्मार्ट साइकिल

आज पूरी दुनिया में विश्व साइकिल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर फिटनेस के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए NDMC ने साइकिल रैली का आयोजन किया।

News Nation Bureau
| Edited By :
03 Jun 2018, 12:16:06 PM (IST)

नई दिल्ली:

आज पूरी दुनिया में विश्व साइकिल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर फिटनेस के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए NDMC ने साइकिल रैली का आयोजन किया।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उपराष्ट्रपति ने स्मार्ट साइकिल स्टेशन का उद्घाटन किया।

इस मौके पर मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी उपराष्ट्रपति के साथ नज़र आईं। अब NDMC क्षेत्री में कम किराये पर साइकिल मिलेगी। 

राजधानी को स्मार्ट साइकिल मिली जिसका एक घंटे का सिर्फ 10 रु किराया होगा। GPS तकनीक से लैस ये साइकिल आपको ऐप के ज़रिये मिलेगी। इस पहल से प्रदूषण में कमी आने से दिल्ली की हवा को सुधरने में मदद मिलेगी।

Flagging off the bicycle rally #WorldBicycleDay pic.twitter.com/XgoSBUoxta

— VicePresidentOfIndia (@VPSecretariat) June 3, 2018

इस मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी साइकिल चलाई।

Unveiling smart cycle on the occasion of World Bicycle Day 2018, in New Delhi today. #WorldBicycleDay pic.twitter.com/KPi5AOnI2i

— VicePresidentOfIndia (@VPSecretariat) June 3, 2018

संय़ुक्त राष्ट्र द्वारा तीन जून को विश्व साइकिल दिवस घोषित किया गया था।

संयुक्त राष्ट्र ने साइकिल को परिवहन के एक सरल, किफायती, भरोसेमंद और पर्यावरण के अनुकूल साधन होने की घोषणा की। विश्व साइकिल दिवस के मौके पर नेता से लेकर अभिनेता तक ने साइकिल का माज़ा उठाया।

साइकिल जेब पर भारी न होने के साथ-साथ आपको फिट रखने में सबसे आगे है। महंगी फीस भरकर जिम में पसीना बहाने के बजाए रोज़ साइकिल चलाने से आप अपने आपको फिट और दुरुस्त रख सकते है।

भारत में एक तबका है जो अपनी जरूरत के हिसाब से साइकिल का इस्तेमाल करता है लेकिन ज्यादातर लोग इससे अभी भी कटे हुए हैं। भारत में साइकिल के क्रेज को बढ़ावा देने के लिए एक कंपनी ने अनूठा तरीका निकाला था। 

भारत में स्कॉट इंडिया लिमिटेड नाम की कंपनी ने अपने हर कर्मचारियों के लिए साइकिल चलाना अनिवार्य किया है।

और पढ़ें: सब्यसाची के बाद कंगना ने कहा, भारतीय महिलाओं को साड़ी पहननी आनी चाहिए