दिल्ली में 21 वर्षीय महिला को 30 बार छुरा घोंपा गया VIDEO
दिल्ली में एक दर्दनाक घटना को सरेअाम अंजाम दिया गया। दिल्ली में 21 वर्षीय महिला को 30 बार छुरा घोंपा गया
News Nation Bureau
20 Sep 2016, 03:01:27 PM (IST)
नई दिल्ली:
दिल्ली से एक और दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ करूणा नाम की एक महिला को 30 बार छुरा घोंपा गया है जिससे उसकी मौत हो गई। दिल्ली में 21 साल की एक महिला को पूरे पब्लिक की मौजूदगी में 30 बार चाकू से वार किया गया। ये व्यक्ति इस महिला का पीछा कर रहा था।
गुरूवार सुबह उत्तरी दिल्ली में ये घटना सामने आई है। इस घटना का आरोपी 34 वर्षीय सुरेन्द्र है जो काफी समय से करूणा नाम की इस महिला का पीछा कर रहा था।
पुलिस के अनुसार उसके शरीर पर 30 बार छुरा घोंपने के निशान मिले हैं।